फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gurudwara resonates with Shabad Kirtan, Baisakhi celebrated

Lakhimpur Kheri News: शबद-कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, मनाई गई बैसाखी

Tue, 14 Apr 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gurudwara resonates with Shabad Kirtan, Baisakhi celebrated
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में चलता वैराग्यमयी गुरबाणी कीर्तन।  संवाद
बिजुआ। गोंधिया गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर शबद-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा और संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पर्व के दौरान गुरुद्वारे में स्थापित निशान साहब को नए वस्त्र पहनाए गए और विधिवत अरदास की गई। नानकसर से आए जत्थे ने गुरुवाणी का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शबद-कीर्तन के दौरान संगत भाव-विभोर नजर आई।
विज्ञापन

बैसाखी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ संगत की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गोंधिया के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बैसाखी का पर्व खालसा पंथ के सृजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1699 में गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि यह पर्व किसानों के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह नई फसल की खुशी का प्रतीक है।

--------
कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत, लिया आशीर्वाद
संपूर्णानगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मंगलवार को बैसाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया और श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। विशेष दीवान में बाबा हरजीत सिंह ने गुरुबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया और गुरुओं के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान परमिंदर सिंह, लवली जुनेजा, राजा सहित कमेटी के सदस्य व बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद रहे। संवाद

गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में चलता वैराग्यमयी गुरबाणी कीर्तन।  संवाद

गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में चलता वैराग्यमयी गुरबाणी कीर्तन।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed