फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Guru ji also stuck with the student on the question of state and union territory

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के सवाल पर छात्र के साथ गुरु जी भी अटके

Thu, 23 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Guru ji also stuck with the student on the question of state and union territory
छात्र बनकर शिक्षण कार्य का निरीक्षण करते डीआईओएस।
शिक्षकों को नवीन घटनाक्रम से अपडेट रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खइयां बसहा का मामला
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डीआईओएस ने बुधवार को कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खइयां बसहा का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र के साथ-साथ शिक्षक भी डीआईओएस के सवाल का जवाब न दे सके।
निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ओपी त्रिपाठी को विद्यालय में पंजीकृत 499 के सापेक्ष 374 छात्र मौजूद मिले। गणित की कक्षा में पहुंचकर छात्रों से प्रतिशत के बारे में पूछा, लेकिन छात्र सही उत्तर नहीं दे सके। वहीं अंग्रेजी शब्दों के व्यावहारिक प्रयोग में भी छात्र सटीक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

डीआईओएस के भारत के प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश की संख्या और इसमें वृद्धि एवं कमी के कारण का सवाल पूछने पर न तो छात्र जवाब दे सके और न ही शिक्षक। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को सामान्य ज्ञान और नवीनतम घटनाक्रम के बारे में अपडेट रहने की नसीहत दी। वहीं छात्र सोनू और अमन को प्रश्न का उत्तर देने के लिए सार्थक प्रयास करने पर शाबाशी दी। इस दौरान उन्होंने एमडीएम में बनी तहरी का निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण खाना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed