{"_id":"586b9f694f1c1b4d56159289","slug":"guru-gobind-singh-s-350-th-light-the-procession-was-taken-out-on-the-festivities","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश उत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश उत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया टीटीएस ने चाय और बिस्कुट बांटे
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारे से शुरू हुई तथा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारे में समाप्त हुई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे सेवादार पानी का छिड़काव कर रहे थे तथा पीछे से अन्य सेवादार झाडू लगा रहे थे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा पंच प्यारे तथा उनके पीछे गुरु की सवारी और लोग कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पंडाल लगाकर बिस्कुट के पैकेट, फल बांटे गए। शोभायात्रा स्टेशन रोड, भीरा रोड, बाईपास रोड, संपूर्णानगर रोड होते हुए चमन चौराहा होकर वापस गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुई। ऑल इंडिया टीटीएस की ओर से भी सेवा की गई। पंडाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को चाय, हलुआ बांटा गया। ग्रुप के सदर रहीस अहमद, नायब सदर मो शहीद साबरी, मीडिया प्रभारी अलीम खान, फुरकान, मोनू, फईम रजा आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा में गुरबक्श सिंह, बाबा जैमल सिंह, जोगा सिंह, गुरदेव सिंह, रणजीत सिंह, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवा सिंह, गुरदयाल सिंह, मलकीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरबक्श सिंह सहित सिख समाज के लोग मौजूद रहे।