फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gujarat ATS raids Lakhimpur Kheri interrogates family members of suspected terrorist Suhel

UP News: लखीमपुर खीरी में गुजरात एटीएस का छापा, संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों से पूछताछ, घर में ली तलाशी

Sat, 15 Nov 2025 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 03:46 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही निवासी सुहेल खां को आठ नवंबर को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के सात दिन बाद गुजरात एटीएस की टीम ने सिंगाही कस्बा में छापा मारा। सुहेल के परिजनों से पूछताछ की। 

विज्ञापन
Gujarat ATS raids Lakhimpur Kheri interrogates family members of suspected terrorist Suhel
आरोपी सुहेल खां - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात में सुहेल खां की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में हलचल तब तेज हो गई, जब गुजरात एटीएस की टीम ने अचानक यहां छापा मारा। टीम सिंगाही के वार्ड नंबर एक स्थित सुहेल के घर पहुंची और अंदर जाकर करीब एक घंटे तक उसके परिजनों से पूछताछ की। घर में तलाशी भी ली गई। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एटीएस के अधिकारियों ने घर की महिलाओं से अलग कमरे में बातचीत की और सुहेल की गतिविधियों, उसकी पढ़ाई, संपर्कों व पिछले कुछ महीनों के व्यवहार से जुड़ी जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने घर में मौजूद कुछ दस्तावेजों व मोबाइल फोन की भी जांच की है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP News: संदिग्ध आतंकी सुहेल के छोटे भाई को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस, जानिए परिजनों ने क्या बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़ 
एटीएस की मौजूदगी की खबर फैलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पुलिस ने किसी को भी पास नहीं आने दिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे समय एटीएस टीम का सहयोग करती रही।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुजरात एटीएस ने परिजनों से कुछ जरूरी जानकारी इकट्ठा की है। जांच एजेंसियां अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर दोबारा पूछताछ हो सकती है। एटीएस टीम के लौटने तक कस्बे में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित रहा। स्थानीय लोगों में सुहेल की गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 

गुजरात से हुई थी सुहेल की गिरफ्तारी 
जानकारी के अनुसार, सिंगाही के वार्ड नंबर एक निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री सलीम का बेटा सुहेल खां तीन वर्ष पहले हाफिज की पढ़ाई करने मुजफ्फरनगर गया था। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन पूर्व गुजरात गया था। वहां गुजरात एटीएस ने सुहेल को गिरफ्तार किया था। उस पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों मामले की जांच कर रही हैं। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed