फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ground orchid is expanding in Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में ग्राउंड ऑर्किड का हो रहा विस्तार

Wed, 09 Jul 2025 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ground orchid is expanding in Dudhwa
किशनपुर अभयारण्य में ​ग्राउंड ऑर्किड में ​खिला फूल। स्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में वानस्पतिक संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों से ग्राउंड ऑर्किड पौधे के वंश में तेजी से विस्तार हो रहा है। यह पौधा करीब पांच साल पहले जून 2020 में दुधवा के आरआर-एक ग्रासलैंड में देखा गया था। अब इस साल किशनपुर अभयारण्य की मैलानी रेंज में देखा गया है।
विज्ञापन

दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजाति का ग्राउंड ऑर्किड पौधा अब दुधवा के लिए दुर्लभ नहीं रहा। टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर, सठियाना, किशनपुर अभयारण्य समेत कई रेंजों के घास के मैदानों में इसका तेजी से विस्तार हो रहा है। उनमें इन दिनों बैगनी और सफेद रंग के फूल आ रहे हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। दुधवा में ग्राउंड ऑर्किड की खोज के बाद यह दावा किया गया था कि यहां के जंगल में 121 साल बाद ऑर्किड के पौधे में फूल खिला देखा गया।
विज्ञापन

पांच साल पहले मिले इस पौधे का टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जब सर्वेक्षण कराया तो यह पौधा 47 घास के मैदानों में फलता-फूलता पाया गया। अब इसके वंश में तेजी से विस्तार होता देख वनस्पति प्रेमियों में खुशी है। हाल ही किशनपुर अभयारण्य मैलानी रेंजर नवीन दिवाकर ने बगावर घास मैदान में बड़ी संख्या में खिले ग्राउंड ऑर्किड पौधों के देखकर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजाति माने जाने वाले ग्राउंड ऑर्किड प्रजाति का पौधा किशनपुर अभयारण्य की मैलानी रेंज में भी देखा गया है। दुधवा में इस प्रजाति के वंश में तेजी से विस्तार हो रहा है। यह यहां की वानस्पतिक समृद्धि का प्रतीक है। - जगदीश आर, उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed