{"_id":"6a3c1d1ca0b0db76b604ac9d","slug":"grant-will-be-given-for-adopting-gardening-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-178310-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बागवानी अपनाने पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बागवानी अपनाने पर मिलेगा अनुदान
Wed, 24 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री राज्य औद्योनिक विकास किसान (स्टेट प्लान) योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र किसानों को विभिन्न उद्यानिकी गतिविधियों पर अनुदान दिया जाएगा।
वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि योजना के तहत बेहजम, कुंभी, पलिया और बिजुआ विकास खंडों का चयन किया गया है। अन्य विकास खंडों में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
योजना में आम, अमरूद, ड्रैगनफ्रूट, स्ट्राबेरी की बागवानी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन समेत अन्य उद्यानिकी गतिविधियों पर अनुदान मिलेगा। इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि अभिलेख सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। किसान अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार योजना से किसानों को पारंपरिक खेती के साथ बागवानी और आधुनिक तकनीक अपनाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के लाभार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।