फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gradual hunger strike for broad gauge from 6th

Lakhimpur Kheri News: ब्राॅडगेज के लिए छह से होगा क्रमिक अनशन

Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gradual hunger strike for broad gauge from 6th
पलियाकलां। रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को पलिया रेलवे स्टेशन पर कई संगठनों के लोग फिर से एकत्र हुए और ब्राॅडगेज रेल चलाने की मांग की। साथ ही जब तक ब्राॅडगेज नहीं होता है, तब तक मीटरगेज की छोटी रेल लाइन का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग फिर से रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और यहां उन्होंने कहा कि छोटी रेललाइन की ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने के लिए लगातार लाइन के नीचे से रिसाव होने की बात कहकर टाला जा रहा है और ब्राॅडगेज का रेलवे की ओर से कोई नाम नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे साफ जाहिर होता है कि रेलवे यहां से मीटरगेज की छोटी रेललाइन को भी उखाड़ना चाहती है और ऐसे में यह लाइन उखड़ जाने के बाद पलिया क्षेत्र लगभग बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए अब छह अक्तूबर से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके तहत पलिया से होकर नानपारा तक ब्राॅडगेज लाइन निकालने की मांग की जाएगी।
इस दौरान कमलेश राय, कृष्णा अधिकारी, आरती राय, रामकिशुन, रईस, सूरज गौतम, कमरूद्दीन, लक्ष्मण, रामदयाल, सुरेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed