{"_id":"57f7e5284f1c1b5e1526fb21","slug":"gps-continue-roster-of-social-audit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट को रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट को रोस्टर जारी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015-16 में विकास कार्यों पर हुए व्यय की होगी जांच
मितौली, लखीमपुर, कुंभी (गोला) और ईसानगर में ऑडिट
मनरेगा और आवास योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों पर हुए व्यय का पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट टीमों द्वारा सोशल ऑडिट किया जाएगा। 2016-17 के तृतीय चरण में ब्लाक मितौली, लखीमपुर, कुंभी (गोला) और ईसानगर चुना गया है, जिनमें ग्राम पंचायत वार सोशल ऑडिट की तिथियां निर्धारित करते डीएम आकाशदीप ने जिला स्तरीय पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, जो ग्राम सभा की सोशल ऑडिट बैठक को शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे।
चिह्नित ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2015-16 में कराए गए कार्यों पर हुए व्यय का समितियां ऑडिट करेंगी। ब्लाक सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर को आडिट टीम को मार्गदर्शन देने और सोशल आडिट की कार्यवाही लिखने से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं। डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोशल ऑडिट टीम अभिलेख मिलने और ग्राम सभा की बैठक कराने की अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। ग्राम सभा की बैठकें छह अक्तूबर से शुरू होकर 12 दिसंबर 2016 तक चलेंगी। निर्धारित तिथि पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बार्डर के गांवों में लगेंगी 70 सोलर स्ट्रीट लाइटें
लखीमपुर खीरी। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत 15 गांव जल्द ही सोलर लाइट की दुधिया रोशनी से जगमग होंगे। इनमें 70 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए 13.16 लाख रुपये बजट जारी किया है।
विज्ञापन
डीएसटीओ एसपी वर्मा ने बताया कि पलिया ब्लाक की ग्राम पंचायत बेलडांडी, बलेरा, धुस्किया, रामनगर, पुरैना, पचपेड़ा, बरबटा, पोया, निझौटा, सुमेरनगर, घोला, भरतपुर, बिसेनपुर, निघासन ब्लाक के बुद्धापुरवा और हंसनगर में कार्यदायी संस्था नेडा को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का जिम्मा सौंपा गया है।