फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Govt forms 127 wheat procurement centres

किसानों से गेहूं खरीदने को 127 क्रय केंद्र बनाए

Wed, 28 Feb 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Feb 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Govt forms 127 wheat procurement centres

प्रदेश सरकार ने किसानों का गेहूं खरीदने के लिए इस बार एक माह पहले ही तैयारी तेज कर दी हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने आठ एजेंसियों को 127 क्रय केंद्रों को खोले जाने की स्वीकृति दे दी है, जो पिछले वर्ष खोले गए 149 क्रय केंद्रों से 22 कम है। सभी एजेंसियों को क्रय केंद्र खोलने से पूर्व की जाने वाली सभी तैयारी 15 मार्च तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल से क्रय केंद्र खोले जाते हैं। इस वर्ष धान खरीद 31 जनवरी 2018 को समाप्त होने के बाद ही सरकार ने गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। ताकि किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाया जा सके। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया है कि एजेंसी विपणन के 20, पीसीएफ के 65, एसएफसी के छह, कर्मचारी कल्याण निगम के 12, एग्रो का एक, एफसीआई के पांच, पीसीयू के 14 और एनसीसीएफ के चार क्रय केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है। अभी कुछ और क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिससे पिछले वर्ष से संख्या कम न हो। सभी एजेंसी प्रबंधकों को क्रय केंद्र की तैयारी 15 मार्च 2018 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं खरीद प्रारंभ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed