फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   governor in palia

राज्यपाल के दुधवा आगमन को लेकर पहुंचे जिलास्तरीय अधिकारी

Sun, 02 Feb 2020 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
governor in palia
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का पांच दिवसीय दौरा लगा है। इसमें वह पार्क की सभी रेंजों का भ्रमण करेंगी। इसको लेकर शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, एफडी संजय पाठक ने जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी का जायजा लिया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। अफसरों ने दुधवा पर्यटन परिसर का जायजा लिया। वहां पार्क प्रशासन से जानकारियां लेने के बाद स्थिति के बावत दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तीन फरवरी को अपराह्न 2.35 बजे लखनऊ से पलिया हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 3.25 बजे हेलीकॉप्टर पलिया हवाई पट्टी पर उतरेगा। फिर सीधे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। दुधवा पार्क का भ्रमण करने के बाद राज्यपाल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन चार फरवरी को सुबह सात बजे गेंडा परिक्षेत्र सलूकापुर जाएंगी। इसके बाद सोनारीपुर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पहुुंचेंगी। फिर 11 बजे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचकर विश्राम करेंगी। अपराह्न 3.40 बजे राज्यपाल लखनऊ के लिए रवाना होंगी। इसके बाद पांच फरवरी को राज्यपाल लखनऊ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अटेंड करने के बाद अपराह्न एक बजे पलिया के लिए रवाना होंगी। फिर हवाई पट्टी से कतर्नियाघाट पार्क बहराइच के लिए कार से रवाना होंगी। छह फरवरी को राज्यपाल कतर्नियाघाट से दोपहर 12.15 बजे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। इसके बाद किशनपुर सेंक्चुरी का भ्रमण करेंगी, जिसके बाद दुधवा पार्क में रात को ठहरेंगी। सात फरवरी को राज्यपाल कार से पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुस्तफाबाद वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed