फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Governor Anandi Ben Patel saw handicraft products in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: राज्यपाल ने थारू हस्तशिल्प केंद्र का किया निरीक्षण, कहा- नए भारत में महिलाएं किसी से कम नहीं

Tue, 03 Jun 2025 03:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 03:59 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को बलेरा गांव पहुंचीं। उन्होंने यहां थारू हस्तशिल्प केंद्र का निरीक्षण किया। थारू महिलाओं से हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में जानकारी की।

विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel saw handicraft products in lakhimpur kheri
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां के थारू क्षेत्र चंदनचौकी के बलेरा गांव के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने थारू हस्तशिल्प केंद्र का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौगातें दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नए भारत में महिलाएं भी पुरुषों की तुलना में बराबरी से सहयोग कर रही हैं। दूरस्थ और वनवासी क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के प्रयास देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। महिलाओं के लिए पुराने भवन को प्रशिक्षण केंद्र में बदलना एक प्रशंसनीय कदम है। इस केंद्र के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि पहले संसाधनों की कमी से महिलाएं पीछे रह जाती थीं, लेकिन अब प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग से वे आगे बढ़ रही हैं। राजस्व में भी योगदान दे रही हैं। बेटियों के सशक्तिकरण के लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना भी राज्यपाल ने जरूरी बताया। कार्यक्रम को धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने भी संबोधित किया। इससे पहले डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और राज्यपाल का थारू क्षेत्र में आने पर स्वागत किया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने भी सभी के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

ये दी गईं सौगातें
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री स्कूल किट व हाइजीन किट का वितरण किया। किसानों को कृषि यंत्र व पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी प्रदान की गई। क्षय रोगियों को पोषण पोटली किट भी दी गई। आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजना के घरौनी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन भी प्रदान किए गए। 184 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश कोष के तहत दो करोड़ 76 लाख रुपये के चेक दिए गए। 62 प्रोड्यूसर ग्रुपों को इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 93 लाख का चेक दिया गया। पांच महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपी गईं। राज्यपाल ने थारू क्षेत्र की 25 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। यहां लगाए गए करीब आठ स्टालों का बारी-बारी से जायजा लेते हुए चीजों के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन

हस्तशिल्प केंद्र का जायजा लेकर किया संवाद
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बलेरा गांव पहुंचकर सबसे पहले थारू हस्तशिल्प केंद्र का निरीक्षण किया। यहां छात्राओं ने उनका स्वागत करते हुए उनको केंद्र में दाखिल कराया। राज्यपाल ने यहां हाथों से बनाई हुईं वस्तुओं को देखा और कार्य करने वाली समूह की महिलाओं से इसको लेकर जानकारी हासिल की। संवाद करते हुए उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के बारे में जाना। यहां महिलाओं ने बताया कि वह डलिया, टोकरी, कैप, पूजा मैट, योगा मैट समेत अन्य सामानों को बनाकर उनकी बिक्री करते हुए स्वावलंबी बनने का कार्य कर रही हैं। राज्यपाल को बताया गया कि किस प्रकार इन उत्पादों की ब्रांडिंग के साथ पैक करते हुए व्यापक बाजार में स्थापित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed