फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government's achievements counted in BJP workers' conference

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government's achievements counted in BJP workers' conference
पलियाकलां। विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा विधायक रोमी साहनी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष के साथ गुजरात से आए विधायकों समेत अन्य नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गुजरात के मेहसाणा से आए मेयर रूपल भाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों को बताने की बात कही। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि किसी भी नौकरशाह, दबंग, भू माफिया व असामाजिक तत्व को जनता का शोषण नहीं करने दिया जाएगा। सम्मेलन को भाजपा के प्रदेश मंत्री व जनपद खीरी के जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, गुजरात विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव, श्याम आनंद, बीना गुप्ता, रत्ना बाजपेई, मनप्रीत सिंह कंडोला, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, वासुदेव आनंद, विजय गुप्ता, उत्तम राजपूत, राजू सिंह अर्कवंशी, सुनील गुप्ता, डिंपल शर्मा, अभिनव मिश्रा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed