{"_id":"669572cb41f8f54c6b076c44","slug":"government-ration-will-be-distributed-in-annapurna-bhawan-only-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-124776-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अन्नपूर्णा भवन में ही बंटेगा सरकारी राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अन्नपूर्णा भवन में ही बंटेगा सरकारी राशन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अन्नपूर्णा भवन बनने के बाद भी उसमें राशन का वितरण न होने पर ग्रामीण भड़क गए और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर सरकारी भवन में राशन न वितरण करने का आरोप लगाया। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने खबर का संज्ञान लेते हुए जांच कराई, तो आरोप सही मिले। डीएम ने अन्नपूर्णा भवन में ही राशन वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक कुंभी के अल्लीपुर गांव में भवन बने कई माह हो चुके हैं, लेकिन कोटेदार उस भवन में राशन नहीं बांटता। शनिवार को ग्रामीणों ने भवन में राशन वितरण की बात कहीं तो जिम्मेदारों ने मना कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। डीएम ने विभागीय अफसरों से जांच कराई।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जांच मौके पर आशीष कुमार, नसररूद्वीन, पप्पू, बृजबिहारी, नरेंद्र कुमार, सुदामा, गिरिजा शंकर, दीनदयाल शरीफ, पंकज आदि कार्डधारकों ने बयान दर्ज कराया कि गल्ला तो सही मिलता है, लेकिन अन्नपूर्णा भवन से नहीं मिलता है, जबकि उसका सत्यापन हो चुका है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीणों की इच्छा अनुसार राशन अन्नपूर्णा भवन में ही बंटवाया जाए।