फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   government plan

मिनी कामधेनु डेयरी के लिए बैंक बने दिक्कत

Fri, 26 Dec 2014 05:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
government plan
जिले में मिनी कामधेनु योजना के माध्यम से दुग्ध उत्पादन के प्रयासों को उम्मीदों के अनुरूप सफलता नहीं मिल पा रही है। एक तो बड़ा प्रोजेक्ट होने के कारण पशुपालक हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं पशुपालकों को बैंकों से ऋण प्राप्त करने में भी परेशानियां होती हैं। इसके चलते सरकार की यह योजना लक्ष्य से काफी दूर है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पशुपालकों को रोजगार उपलब्ध कराने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से शासन ने पहले कामधेनु डेयरी योजना शुरू की थी। यह योजना करीब एक करोड़ की थी। इसमें सौ दुधारू पशुओं के माध्यम से डेयरी प्रोजेक्ट की शुरुआत होती थी। इसमें जिले के एक पशुपालक ने ऋण स्वीकृत कराया। इसके बाद शासन ने मिनी कामधेनु डेयरी योजना शुरू की। इस योजना के तहत 52,35,000 रुपये की लागत से डेयरी शुरू कराना था। इस योजना में 25 प्रतिशत मार्जिन मनी पशुपालक को जमा करने पर शेष 75 प्रतिशत धनराशि लगभग 39,26,000 रुपये बैंक से ऋण लेना होता है। इस ऋण के ब्याज की अदायगी शासन स्तर से होनी थी। इस योजना में जिले के कई पशु पालक आए और लक्ष्य के अनुरूप विभाग ने 30 पशुपालकों का चयन कर उनकी फाइलें बैंक को भेज दीं लेकिन बैंक से लगभग 16 आवेदन अस्वीकृत हो गए। करीब 11 फाइलें स्वीकृत भी हो गई हैं और कुछ फाइलें अभी तक बैंकों में विचाराधीन हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि बैंक  के ऋण की अदायगी न होने पर शासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन

पशुपालकों की दिक्कतें
योजना के तहत बैंक कृषि योग्य भूमि को बंधक नहीं बना रहे हैं इसके लिए पशुपालक के पास कामर्शियल भूमि होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के पास कामर्शियल भूमि नहीं होती है। दूसरा विकल्प हैं किसान बैंक को सेल डीड लिखकर दें। इस पर किसान को भूमि के मूल्य का दो प्रतिशत स्टांप ड्यूटी के रूप में देना होता है। इसके अलावा योजना की 25 प्रतिशत धनराशि लगभग 13 लाख रुपये पशुपालक को जमा करनी होती है यह भी जुटाना पशुपालकों के लिए आसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि हम पशुपालकों को प्रशिक्षण से लेकर अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। ऋण स्वीकृत पशुपालक को ही कराना होता है। बैंक जब ऋण अदायगी को लेकर संतुष्ट हो जाते हैं तभी ऋण देते हैं हम बैंकों को ऋण देने के लिए बाध्य भी नहीं कर सकते हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग फिर पशु पालकों का साक्षात्कार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed