फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government ombudsman weakening

लोकायुक्त को कमजोर कर रही प्रदेश सरकार

Fri, 28 Aug 2015 10:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 28 Aug 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Government ombudsman weakening
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने प्रदेश सरकार द्वारा लोकायुक्त की नियुक्ति में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका समाप्त किए जाने की निंदा की है। इसके विरोध में 11 सितंबर को प्रदेश के वकील आंदोलन करेंगे। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने, लोकपाल संस्था को मजबूत करने तथा इसे बहु सदस्यीय बनाने और आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा की पुलिस को लोकायुक्त के अधीन करने का वादा किया था लेकिन ठीक उसके विपरीत लोकायुक्त संस्था को कमजोर कर अपने चहेते विवादास्पद व्यक्ति रवींद्र सिंह यादव की नियुक्ति करने का प्रयास किया जो निंदनीय है। भ्रष्टाचार के मामलों मेें जेल गए अधिकारियों को इस सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया तथा प्रदेश के सबसे बड़े घोटालेबाज यादव सिंह को बचाने का पूरा प्रयास इस सरकार ने किया। उन्होंने कहा सरकार के आचरण से प्रदेश की जनता आक्रोशित है। इस संबंध में 11 सितंबर को प्रदेश भर के अधिवक्ता सरकार के रवैये के विरोध में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed