फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Governor Anandiben Patel says Government is committed to the welfare of tribals

Lakhimpur Kheri: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- आदिवासियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Thu, 16 Nov 2023 03:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2023 03:51 PM IST
सार

आदिवासियों से सीधा संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाएं आपके घर तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को आप तक पहुंचना चाहिए। मैं देखती हूं काफी योजनाएं आपतक नहीं पहुंच पाती हैं, इसकी भी जिम्मेदारी हमारी है। जब योजना है तो अपने हक की तरह उस योजना को आपको खुद लाभ लेना है। 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel says Government is committed to the welfare of tribals
राज्यपाल ने आदिवासी युवतियों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आदिवासी जनजाति के कल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। अफसर सरकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी भाई-बहनों को पहुंचाएं। हमारी और ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है कि पांच वर्ष पूरे करने वाले बच्चे को अंगुली पकड़कर स्कूल पहुंचाया जाएं। क्षेत्र के बच्चों को अच्छे विद्यालयों एवं हॉस्टलों में 15 दिनों के लिए भेजा जाए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में राज्यपाल ने बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित किया। आदिवासियों से सीधा संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाएं आपके घर तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को आप तक पहुंचना चाहिए। मैं देखती हूं काफी योजनाएं आपतक नहीं पहुंच पाती हैं, इसकी भी जिम्मेदारी हमारी है। जब योजना है तो अपने हक की तरह उस योजना को आपको खुद लाभ लेना है। अगर उसमें भी हिचक होती है तो यह गलत है। जब भी कोई योजना निकले तो उसकी जानकारी करें और आदिवासी समाज से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी करें, ताकि आपको उस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


करोड़ों की योजनाओं का नहीं हो पाता इस्तेमाल 
राज्यपाल ने कहा कि दस जिलों की विकास कार्यों की समीक्षा करने पर यह पाया कि 25 से 40 करोड़ रुपये पड़ा रहता है, जिसका उपयोग ही नहीं हो पाता है। ग्राम प्रधान भी विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने आदिवासी समाज के प्रधान सरकार की योजनाओं के बारे में भी अपने समाज के लोगों को बताएं, जिससे आदिवासी समाज किसी से भी पीछे न रह सके। कार्यक्रम में  परियोजना अधिकारी यूके सिंह, एसडीएम पलिया कार्तिकेय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिवासी समाज के लिए 24 हजार करोड़ का बजट
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि आदिवासी जनजाति के उत्थान के लिए 24 हजार करोड़ का बजट सरकार ने दिया है ताकि यह समाज सशक्त बन सके। उन्होंने कहा कि 2021-2026 तक 36 हजार गांवों को चिन्हित किया गया है और इन गांवों में से प्रतिवर्ष 75 सौ गांवों के समग्र विकास और उत्थान का कार्य किया जाएगा।

इनको मिली योजनाओं की सौगात
राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री के साथ पीएम आवास योजना की लाभार्थी अर्पिता, मैना देवी, ममता, राखी को चाभी और आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयुष्मान योजना के लाभार्थी पालूराम, दाशनी देवी, जय किशन, स्नेहा, दीपाशी को गोल्डन कार्ड प्रदान किया। पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी अजय, परशुराम, आसाराम, रामबरन, मंगल सिंह को प्रतीकात्मक चेक प्रदान की। 

राज्यपाल ने जनजाति क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए फूल सिंह राणा, मूर्ति कला के लिए सोनम राणा, एकलव्य विद्यालय के मेधावी छात्र सिद्धांत राणा, राहुल राणा, सहिलता, आयुष राणा, चेतना, आंगनवाड़ी वर्कर माया देवी आजीविका सखी बिना कुमारी वरिष्ठ सीआरपी रामकली, ग्राम प्रधान पेड़ा देवी, स्वास्थ्य विभाग से कांति थारू को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed