फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government fixed the price of CT scan

सरकार ने तय किये सीटी स्कैन के रेट, शहर में वसूले जा रहे ज्यादा दाम

Sun, 23 May 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government fixed the price of CT scan
2500 रुपये से अधिक शुल्क वसूला तो होगी महामारी अधिनियम-2020 के तहत कार्रवाई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार की ओर से सीटी स्कैन के रेट तय किए जाने के बावजूद शहर के करीब सभी डायग्नोस्टिक सेंटर पर तय रेट से ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं।
शरीर के आंतरिक अंगों में खराबी का पता लगाने के लिए लोग सीटी स्कैन कराते हैं, लेकिन किसी सेंटर पर सिर के सीटी स्कैन के लिए 2700 रुपये लिए जा रहे हैं तो कहीं 2500 रुपये। सीने के सीटी स्कैन के रेट भी अलग-अलग हैं। कोई 5500 ले रहा है तो कोई 2000 रुपये। इसी तरह पेट से लेकर रीढ़ तक का सीटी स्कैन कराने का मूल्य अलग-अलग है।
विज्ञापन

मरीजों की जेब ढीली कर रहे निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने सीटी स्कैन का मूल्य 2500 रुपये निर्धारित कर दिया है। प्रदेश सरकार ने शासनादेश न मानने वालों पर महामारी एक्ट-1897 और संशोधित उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम-2020 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन फिर भी शहर के डायग्नोस्टिक सेंटरों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सरकार का तय रेट
योगी सरकार ने इलाज एवं जांच के रेट अधिक वसूलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इसके अनुसार 16 स्लाइस तक के सीटी स्कैन के लिए 2000, 16 से 64 स्लाइस तक के लिए 2250 और 64 स्लाइस से अधिक तक के सीटी स्कैन के लिए 2500 रुपये फीस ली जाएगी

जिला अस्पताल में एक रुपये में सीटी स्कैन
निजी डायग्नोस्टिक सेंटर जहां सीटी स्कैन के लिए 2500 से लेकर 8000 रुपये तक वसूल रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में सिर्फ एक रुपये में डॉक्टर के परामर्श पर सीटी स्कैन किया जाता है।
फिलहाल सीटी स्कैन का मूल्य निर्धारण संबंधी आदेश अभी नहीं मिला है। जानकारी होने पर शासनादेश का पालन कराया जाएगा।
- डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed