फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Government Decree on the 'no cash' turn water

सरकारी फरमान पर ‘नो कैश’ फेर रहा पानी

Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Government Decree on the 'no cash' turn water
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिक तर बैंकों के एटीएम रहे खाली, 50 दिन बाद भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन

 नोटबंदी के 50 दिन बीतने और बैंकों में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जब बैंक खुले तो खास फर्क नजर नहीं आया। बैंकों में कैश की किचकिच और एटीएम पर लंबी कतारों का नजारा दिखा। सोमवार को दोपहर तक 80 फीसदी एटीएम बंद रहे। दोपहर में कैश पड़ने के बाद कुछ एटीएम चले जिनमें आज 4500 रुपये तक की निकासी हुई। जो एटीएम चल रहे थे। उन पर लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। 
शहर में स्थिति सामान्य दिखी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की मारामारी रही। ग्रामीण इलाके की बैंकों में दो से छह हजार रुपये तक का ही भुगतान हो पाया। ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम नोटबंदी के 52 दिन बीतने के बाद भी नहीं चल पाए। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को बैंकों से जरूरत भर का कैश मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका इससे लोग मायूस हुए। 
विज्ञापन

बांकेगंज। बैंकों में कैश की कमी जस की तस बनी हुई है। कस्बा स्थित स्टेट बैंक का तो हाल बेहाल है। जहां लोगों को सारे दिन लाइन में खड़े रहने के बाद मात्र दो हजार रुपये का पेमेंट मिल पा रहा है। वहीं इलाहाबाद बैंक में लोगों को चार हजार रुपये मिल रहे है। नोटबंदी के बाद से कस्बे में लगा इकलौता एटीएम महज शो पीस बनकर रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीखमपुर। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में पांच दिन से भुगतान न मिलने से ग्राहक परेशान हैं। चौराहे पर स्थित बैंक मेें पिछले शुक्रवार से खाता धारकों को भुगतान नहीं मिल पाया है। प्रबंधक अनिल परमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से नकदी नहीं मिल पाई है। इसके कारण खाताधारकों को पेमेंट नहीं दिया जा सका। इलाहाबाद बैंक की शाखा मुल्तानपुर ग्रंट में तीन हजार और जरूरत मंद ग्राहकों को पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
--
पलिया के अधिकतर एटीएम रहे खाली
पलियाकलां। नोटबंदी के 50 दिन बाद लगाई जा रही राहत की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। एटीएम से निकासी की बढ़ाई गई लिमिट का यहां किसी कोई फायदा नहीं मिल पा रहा। अधिकतर बैंकों के एटीएम नो कैश में सोमवार को खाली रहे। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर लोगों की काफी भीड़ रही लेकिन कैश नहीं निकला। बैंक आफ बड़ौदा एटीएम का शटर डाउन रहा। एचडीएफसी बैंक का एटीएम भी खाली रहा। इलाहाबाद बैंक के एटीएम में भी कैश नहीं डाला गया, जिसके चलते तमाम लोग मायूस लौट गए।
--
गोला में गिनती के चले एटीएम, बैंकों में भी कैश नहीं 
गोला गोकर्णनाथ। यहां भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। सोमवार को बैंक खुलने के बाद गिनती के ही एटीएम चल सके वहीं बैंकों में खातेदारों को निर्धारित राशि से कम भुगतान देकर जैसे-तैसे काम चलाया गया। बजाज शुगर मिल परिसर का इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में कैश न होने के कारण लेन देन ठप रहा। दूर दराज से आए खातेदारों को घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर घर लौटना पड़ा। वहीं एसबीआई, पीएनबी, एक्सिस आदि बैंकों के एटीएम के शटर डाउन रहे। गिनती के एटीएम चलने के कारण लोगों की भीड़ उन एटीएम पर उमड़ती रही जहां कैश था। बैंकों और एटीएम पर कैश किल्लत से परेशान लोगों का सब्र अब टूटता नजर आ रहा है। रजागंज की एटीएम से 2500 रुपये की निकासी हो पाई। 
--
पिछले 10 दिन में एक दिन मिला भुगतान
गोला गोकर्णनाथ। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर भुगतान न मिलने के कारण मायूस खड़े जिगनहा के कमलेश कुमार, अल्लीपुर के देवेंद्र कुमार, तेलियाकुंडा के महादेव प्रसाद, रामपुर, तकिया के रामकुमार, कोरैया की गीता देवी, धौरहरा के मनोज कुमार ने कहा कि पिछले 10 दिनों से बैंक में कैश न होने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। उनके सामने खाते में रुपया होने के बावजूद भी रोजमर्रा की खरीदारी करने तक को रुपये नहीं हैं। दूर दराज से आए सैकड़ों खातेदार प्रतिदिन बैंक आकर कैश न मिलने के बाद मायूस होकर लौटने को विवश हैं। 
--
बैंकों में उमड़ी भीड़, एटीएम भी दे गए दगा

महेवागंज। सोमवार को बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। एटीएम भी दगा देते नजर आए। इलाहाबाद बैंक शाखा पर दो से चार हजार रुपये तक का पेमेंट दिया गया। कमोवेश यही स्थिति सुंदरवल, फूलबेहड़, अंदेशनगर और सैदापुर में रही।  
--
बैंकों में भुगतान की स्थिति सामान्य रही

मोहम्मदी। कस्बे के कई बैंकों में सोमवार को कैश निकासी की स्थिति सामान्य रही। यूनियन बैंक के मैनेजर दिनेश मोहन सिंह ने बताया कि एटीएम से 4500, बचत खाते से 24000 तथा करेंट एकांउट से 50 हजार का भुगतान किया जा रहा है। यही हाल स्टेट बैंक मोहम्मदी की मुख्य शाखा का रहा। यहां भी भुगतान की स्थिति सामान्य रही। हालांकि यहां ग्राहकों की संख्या सर्वाधिक होने से लंबी लाइन लगी रही। इलाहाबाद, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा में भी स्थिति सामान्य रही लेकिन अर्बन को ऑपरेटिव तथा जिला सहकारी बैंकों में भुगतान की गति धीमी रही जिससे ग्राहक शाम तक परेशान दिखे।
--
दो बजे ही खत्म हुआ कैश
सिकंद्राबाद। सिकंद्राबाद के पंजाब नेशनल बैंक और जिला सहकारी बैंक में मात्र दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया गया। दोपहर बाद दो बजे ही दोनों बैंकों में कैश खत्म हो गया। सिकंद्राबाद में लगा एकमात्र एटीएम नोटबंदी के बाद से आज तक नहीं चल पाया है। 
--
बिजुआ में भी हालात रहे खराब
बिजुआ। बैंकों के हालात सोमवार को भी ख़राब रहे। बिजुआ स्थित इलाहाबाद बैंक  एवं जिला सहकारी बैंक में सुबह चार हजार, फिर दो हजार रुपये उसके बाद नो कैश का बोर्ड लग गया। गुलरिया स्थित एसबीआई ब्रांच एवं पडरिया तुला की  इलाहबाद यूपी ग्रामीण बैंक में भी महज ग्राहकों को दो हजार रुपये मिल सके। 

लखीमपुर से पलिया के बीच कुल 75 किमी की दूरी में तीन स्थानों में पांच  एटीएम लगे हैं, लेकिन एक महीने से इन एटीएम का ताला तक नही खुला है।  किसानों की तो बात अलग है, प्रदेश के इकलौते नेशनल पार्क के रास्ते के एटीएम नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed