फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Govardhan Girdhari planted fifty six indulgence

गोवर्धन गिरधारी को लगाया छप्पन भोग

Thu, 12 Nov 2015 11:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Girdhari planted fifty six indulgence
जिले भर में गोवर्धन और अन्नकूट का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। कहीं दिन में तो कहीं रात में गोधन महाराज की पूजा की गई। गाय के गोबर से आंगन और गलियारों में गोवर्धन गिरधारी की प्रतिमा बनाकर परिवार और पड़ोसियों के साथ पूजा-अर्चना की। कहीं दही से तो कहीं खील-खिलौनों से पूजा की गई। गोबर की गायें बनाकर, दही चलाने वाली, ग्वालवाल आदि की झांकियां बनाई गईं। सीकों और रुई से इन झांकियों को सजाया गया। महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। इसके बाद आरती करके प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। महिलाओं ने अन्नकूट और गोवर्धन पूजा पर घरों में गोबर से घरौंदे बनाकर पूजन किया। भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनकर घर में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

ममरी। दीपावली के अगले दिन महिलाओं ने अपने घरों में गोबर के खिलौने और घरौंदे बनाकर भगवान गोवर्धन का दीप जलाकर और अन्न चढ़ाकर विधि विधान से पूजन किया।
बांकेगंज। कस्बा में गोवर्धन उत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पुरोहित कुसुम शास्त्री ने ठाकुर जी महराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया। गोवर्धन और अन्नकूट उत्सव के मौके पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी बिजली झालरों से सजाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजन के बाद परिक्रमा की। महिलाओं ने सारे दिन व्रत धारण कर गोधूलि बेला में गोवर्धन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




00000000000000000
फोटो लाइन. 12जीएलए.बीकेजी1ए2.  बांकेगंज के राधाकृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा करते श्रद्घालु।
02. बांकेगंज में श्रद्घालुओं ने घरों में बनाया आकर्षक गोवर्धन पर्वत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed