फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gorakhpur Mailani Gomti Express will run from tomorrow

कल से चलेगी गोरखपुर मैलानी गोमती एक्सप्रेस

Wed, 09 Jun 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Mailani Gomti Express will run from tomorrow
demo photo - फोटो : अमर उजाला

11 जून को मैलानी से गोरखपुर के लिए रवाना होगी ट्रेन

विज्ञापन
मैलानी। कोरोना काल में इस साल मार्च से बंद चल रही गोमती एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन गोरखपुुुर से 10 जून को फिर से शुरू हो जाएगा। मैलानी से गोरखपुर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 11 जून को जाएगी। ट्रेन चलने की घोषणा से लोगों में खुशी की लहर है।
कोरोना काल में पर्याप्त यात्री संख्या न होने का हवाला देते हुए रेलवे ने छह मार्च को ट्रेन नंबर 05009 और 05010 गोमती एक्सप्रेस विशेष ट्रेन और मैलानी-लखनऊ पैसेंजर विशेष ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद बीस अप्रैल को इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए मैलानी-लखनऊ पैसेंजर और मैलानी-बहराइच रूट की ट्रेन बंद हो गई थीं। तबसे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अब गोमती एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन 10 जून से शुरू होगा। बोर्ड ने स्वीकृति के बाद ट्रेन संचालन का नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना संबंधित रेल अधिकारियों और मंडल मुख्यालयों को भेज दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05009 गोरखपुर-मैलानी दस जून से गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन यही ट्रेन मैलानी पहुंचने के बाद ट्रेन नंबर 05010 बनकर मैलानी से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन चलने की घोषणा से आमजन में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन संबंधी अभी कोई जानकारी नहीं है। कोई नोटिफिकेशन भी नहीं आया है। चीफ पीआरओ गोरखपुर की ओर से सूचना मिलने पर ही इस बाबत कोई जानकारी दे सकूंगा। फिलहाल अभी इस बाबत कुछ नहीं बता सकता।
- महेश गुप्ता, पीआरओ, एनईआर लखनऊ

यात्रियों ने जताई खुशी

मैलानी। ट्रेनें बंद हो जाने से मैलानी से गोला, लखीमपुर, सीतापुर आदि जाने के लिए काफी दिक्कत होती है। क्योंकि लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ जाने के लिए यहां से सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में पैसा और समय अधिक खर्च होने के साथ ही कठिनाई भी उठानी पड़ती हैं। ट्रेन चल जाने से सफर आसान होगा। - चंदर सिंह, मोहल्ला धर्मशाला मैलानी



मैलानी। ट्रेनें बंद होने से कभी गोला तो कभी भीरा होकर बस से लखीमपुर जाने में बेहद परेशानी होती है। ट्रेन चलने से कष्टदायी सफर से छुटकारा मिलेगा। उम्मीद है कि रेलवे भविष्य में दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखते हुए भी मैलानी से लखनऊ के बीच ट्रेन चलाएगा। - वेद प्रकाश अवस्थी, एडवोकेट, मैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed