फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gondhiya youth who went to Lucknow to work as a labourer died in an accident

Lakhimpur Kheri News: मजदूरी करने लखनऊ गए गोंधिया के युवक की हादसे में मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gondhiya youth who went to Lucknow to work as a labourer died in an accident
पिंटू। फाइल फोटो
बिजुआ। भीरा क्षेत्र के गांव गोंधिया में उस समय मातम छा गया, जब लखनऊ में सड़क हादसे में गांव के एक मजदूर की मौत की खबर पहुंची। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद वृद्ध मां और छोटे भाई के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

गांव गोंधिया निवासी पिंटू वर्मा (40) पुत्र स्व. ओमप्रकाश वर्मा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार को काम के सिलसिले में लखनऊ गए थे। शुक्रवार को चिनहट क्षेत्र में कुछ सामान लेने पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल पिंटू को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। शनिवार को परिजन लखनऊ पहुंचे और पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पांच साल पहले उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि पिंटू अविवाहित था। करीब पांच वर्ष पहले उनके पिता ओमप्रकाश वर्मा का निधन हो गया था। इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी। वह मजदूरी कर वृद्ध मां और छोटे भाई का पालन-पोषण कर रहा था। पिंटू की मौत से परिवार का इकलौता सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed