फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   golmaal

हेराफेरी की आशंका पर समिति कार्यालय सील

Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
golmaal
पसगवां। गेहूं खरीद न करने और अनियमितता के आरोपों की जांच कर रही टीम ने अभिलेख न देने पर सहकारी साधन समिति मठबाल देवता का कार्यालय सील कर दिया।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह ने समिति पर गेहूं खरीद न होने और अनियमितताओं की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। एडीसीओ मोहम्मदी राकेश मिश्रा और एडीओ (सी) सचिन तिवारी ने समिति परिसर में पहुंचकर करीब 30 किसानों से पूछताछ की। इस दौरान सभी ने एक स्वर में गेहूं खरीद न किए जाने की बात बताई। जांच टीम ने सचिव से समिति के कुछ अभिलेख मांगे, लेकिन उसने अलमारियों की चाबी पास में न होने की बात कही। इस दौरान समिति संचालक मंडल ने अभिलेखों मे हेराफेरी और संपति को खुर्द बुर्द करने की आशंका जताते हुए समिति कार्यालय को सील करने की मांग की। जांच अधिकारी सचिन तिवारी ने बताया कि समिति कार्यालय और गोदाम को संचालक मंडल की मांग पर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed