{"_id":"62113ce54dc0167f062d4f48","slug":"gola-xi-team-won-by-70-runs-lakhimpur-news-bly476003810","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर श्रीवास्तव क्रिकेट लीग: गोला इलेवन बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर श्रीवास्तव क्रिकेट लीग: गोला इलेवन बनी विजेता
विज्ञापन
लालपुर स्टैडियम में विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुकेश कुमार
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। समीर श्रीवास्तव मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को यॉर्कर क्रिकेट क्लब और गोला इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच भिड़ंत हुई। इसमें गोला इलेवन क्रिकेट टीम 70 रन से विजेता रही।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक शुक्ला ने बताया कि लीग के अंतिम मैच में गोला इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर के मैच में चार विकेट खोकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें शिवम त्रिपाठी ने 68, सक्षम मिश्र ने 39, सुशांत दिवाकर ने 21, आशुरोत गौरव ने 11 रन बनाए। उधर, यॉर्कर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज श्वेतार्क पटेल और हर्षित कश्यप ने एक-एक विकेट लिया।
निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए यॉर्कर क्रिकेट क्लब 19.3 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आर्यन दीक्षित ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। उन्होंने बताया कि गोला इलेवन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अनस अली एवं रेहान ने तीन-तीन और सूरज वर्मा एवं नवजोत ने दो- दो विकेट लिए। इस दौरान मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच शिवम त्रिपाठी को घोषित किया।
विज्ञापन
इस दौरान सुनील भारती, शिवम सिंह, योगेश भारती, राकेश गुप्ता, सलिल श्रीवास्तव, रामजी कश्यप, इरफान मालिक मौजूद रहे। अंपायर जीशान आलम, नीरज शुक्ला एवं स्कोरर विशाल वर्मा रहे।