फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola station will be beautified with six crores

Lakhimpur Kheri News: छह करोड़ से गोला स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gola station will be beautified with six crores
गोला रेलवे स्टेशन
लखीमपुर खीरी। रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्टेशनों को विकसित कर सौंदर्यीकरण करना है। इसके तहत गोला स्टेशन को छह करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत मास्टर प्लान तैयार है। गोला गोकर्णनाथ स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया का विकास कर स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल कर सौंदर्यीकरण होगा। इसके अलावा प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन कर परिसर में बेहतर प्रकाश की व्यवस्था, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर आदि सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण कर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed