{"_id":"6a3d6b6dbbde57a44d0a61f8","slug":"gola-palia-and-khambharkheda-win-in-central-zone-cricket-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-178367-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सेंट्रल जोन क्रिकेट में गोला, पलिया और खंभारखेडा की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सेंट्रल जोन क्रिकेट में गोला, पलिया और खंभारखेडा की जीत
Thu, 25 Jun 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम पर मैच खेलती टीम। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। श्रीराजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को गोला, पलिया और खंभारखेडा चीनी मिल टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में बरखेड़ा ने टॉस जीतकर 12 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में गोला ने नौ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गोला के दिव्य प्रताप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पलिया ने टॉस जीतकर 12 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में बरखेड़ा की टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई। पलिया ने 34 रन से जीत दर्ज की। रजनीश चौहान मैन ऑफ द मैच रहे।
तीसरे मैच में मकसूदापुर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खंभारखेडा ने नौ ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। जितेंद्र पांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जीएन सिंह, धर्मेंद्र सचान, सतीश श्रीवास्तव, चेतराम बघेल, विनय शंकर चौबे, गोपाल जायसवाल, तनवीर अहमद, शुभम् शर्मा, सत्यम त्रिपाठी, खैरुलवारा कादिर, तरुण मिश्रा, शैलेंद्र शाह, गिरजा शंकर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
क्लेश हरण नाइट क्रिकेट में छितौनिया और चठिया की जीत
गोला गोकर्णनाथ। अहमदनगर में बुधवार रात खेले गए क्लेश हरण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में छितौनिया और चठिया टीम विजयी रही। पहले मैच में जलालपुर टॉस जीतकर आठ ओवर में 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में छितौनिया ने छह ओवर में चार विकेट पर 48 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में जार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चठिया ने आठ ओवर में 49 रन बनाकर जीत दर्ज की।
कमेंट्री सफी अहमद ने की। स्कोरर साहिल अली रहे। अंपायरिंग प्रिंस और वाजिद अली ने की। इस मौके पर हजरत अली मंसूरी, हर्षित मिश्रा, रंजीत शुक्ला, शोएब अली, परवेज, अरशद अहमद, आशीष मिश्रा, कन्हैया यादव, जैकी मिश्रा, विमलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- --
दीपनगर-11 और लीजेंड-11 बने विजेता
-- तिकुनिया प्रीमियर लीग में कम्मा और संदीप चौहान बने मैन ऑफ द मैच
तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में दीपनगर-11 और लीजेंड-11 ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में चर्रा-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दीपनगर-11 ने 12 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए। कम्मा ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 और अनीस ने नौ गेंदों पर 26 रन बनाए। चर्रा-11 की ओर से रोहित ने तीन और जेनिथ ने दो विकेट लिए।
136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चर्रा-11 की टीम 48 रन पर सिमट गई। रोहित ने सर्वाधिक सात रन बनाए। दीपनगर-11 ने 88 रन से मैच जीत लिया। कम्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच के मुख्य अतिथि प्रमुख व्यवसायी दुर्गा प्रसाद गोयल रहे।
दूसरे मैच में उमंग-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। लीजेंड-11 की टीम 63 रन पर ऑलआउट हो गई। तेजपाल ने नौ गेंदों पर 13 रन बनाए। उमंग-11 की ओर से यश दानिश ने तीन तथा प्रिंस और भोले ने दो-दो विकेट लिए।
64 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उमंग-11 निर्धारित ओवरों में 52 रन ही बना सकी। लीजेंड-11 की ओर से संदीप चौहान ने तीन विकेट लिए। लीजेंड-11 ने 11 रन से मुकाबला जीत लिया। संदीप चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश जीव रहे। अंपायरिंग आनंद अग्रवाल और आरिफ ने की। स्कोरर माहिर अग्रवाल रहे, जबकि कमेंट्री सलमान इदरीसी, सरफराज और बॉबी शर्मा ने की। संवाद