फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gokul , Sanctuary The engine failure

गोकुल, सेंक्चुरी के इंजन फेल

Sun, 31 May 2015 07:36 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Sun, 31 May 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
रविवार की रात गोकुल और सेंक्चुरी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन फेल हो गए। यात्रियों और परीक्षार्थियों को खासी परेशानियां उठानीं पड़ीं।
विज्ञापन

पहले गोंडा से चलकर इज्जतनगर जाने वाली ट्रेन बनगांई स्टेशन पर पहुंची तो वहां उसका इंजन शनिवार की रात करीब नौ बजे फेल हो गया। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोलर को दी तो गोंडा से दूसरा इंजन भेजकर गोकुल एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया। इस कारण यह ट्रेन रात 2.40 के बजाए सुबह लगभग सवा सात बजे पौने पांच बजे देरी से मैलानी पहुंची। उधर पलिया कलां से ऐशबाग जाने वाली 15319 सेंक्चुरी एक्सप्रेस पलिया से तय समय पर चली। उसके बाद भीरा से चलकर भीरा-मैलानी के बीच स्थित खत्म हो चुके राजनारायनपुर स्टेशन पर पहुंची तो वहां इस ट्रेन का इंजन भी तड़के लगभग पौने चार बजे फेल हो गया। रेलवे कंट्रोलर के आदेश पर मैलानी में खड़ी मैलानी-गोंडा 52238 पैसेंजर का इंजन भेजकर फेल्योर इंजन सहित सेंक्चुरी एक्सप्रेस को मैलानी लाया गया।

सेंक्चुरी एक्सप्रेस के मैलानी पहुंचने पर चीफ क्रू कंट्रोलर अजय कुमार ने इंजन का जायजा लेकर उसे फिट कर दिया और फिर उसी इंजन से सेंक्चुरी को ऐशबाग रवाना किया गया। यह ट्रेन भी करीब पौने दो घंटे देरी से मैलानी सुबह 5.25 बजे पहुंच सकी। इस ट्रेन से बीए की परीक्षा गोला देने जाने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी हुई और उन्हें निजी वाहनों से गोला जाना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed