फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cow smugglers network spread from Nighasan to Bareilly

Lakhimpur Kheri News: निघासन से बरेली तक फैला है गो तस्करों का नेटवर्क, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा

Fri, 26 May 2023 03:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2023 03:45 PM IST
सार

पुलिस ने सिंगाही, लालपुर के 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार इस गोरखधंधे का नेटवर्क निघासन से लेकर बरेली तक फैला हुआ है।
 

विज्ञापन
cow smugglers network spread from Nighasan to Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में मोटे बाबा मंदिर के सामने सरयू नदी में गोवंशीय अवशेष मिलने के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने सिंगाही, लालपुर के 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में गोकशी के मामले नए नहीं हैं, कुछ ही महीने पहले थाना प्रभारी से लेकर चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी थी। इस गोरखधंधे का नेटवर्क निघासन से लेकर बरेली तक फैला हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम और बुधवार को दिन में मोटे बाबा मंदिर के सामने बहने वाली सरयू नदी में गोवंशीय मांस व अवशेष देखे गए थे। मंदिर के पुजारी विकट गिरि समेत तमाम ग्रामीणों ने हंगामा काटा था। पुलिस के 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया था। क्षेत्र में गोकशी और अवशेष मिलने का यह कोई नया मामला नहीं है। यहां खुले दो स्लॉटर हाउस की वजह से गो तस्करों का नेटवर्क बरेली तक फैला हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पठानन पुरवा और लालपुर में खुले स्लाटर हाउस की आड़ में भी गोरख धंधा होता है। इससे पहले पठानन पुरवा में स्लाटर हाउस में बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशु और मांस मिलने के मामले चौकी इंचार्ज सस्पेंड किए गए थे, जबकि इंस्पेक्टर को हटाया गया था। लगातार हो रही घटनाओं की वजह से हिंदू समुदाय में रोष भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों में भरकर बरेली ले जाए जाते हैं गोवंश

गो तस्कर चार पहिया लग्जरी वाहनों के जरिए पशुओं को भरकर बरेली लेकर जाते है। पुलिस ने कई बार गाड़ियों से इनकी बरामदगी भी की है। उधर, बरेली से बाइकों पर मांस को लादकर क्षेत्र के डंडूरी, बिनौरा, मिर्जागंज आदि स्थानों पर बिक्री के लिए भेजा जाता है। 

इसी महीने पांच मई को पुलिस ने गौ मांस बेचने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि, 11 मार्च को पठानन पुरवा में कई गोवंशीय पशुओं का मांस और तीन पशु स्लाटर हाउस में बंधे मिले थे। मामले में तत्कालीन पढुआ चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था, जबकि निघासन कोतवाल रहे चंद्रभान यादव को थाना हैदराबाद भेजा गया था।

सवालों के घेरे में पुलिस की भूमिका

निघासन क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। सू्त्रों के मुताबिक क्षेत्र में स्लाटर हाउस चलवाने के लिए पुलिस मोटी रकम की उगाही करती है। निघासन के दो स्लॉटर हाउस को भी मांस बिक्री का लाइसेंस है। मवेशी वह नहीं काट सकते, बावजूद इसके वहां पार गोवंशीय पशु मिलने के बाद उसे बंद कराया गया था। लेकिन, आठ दिन बाद फिर से खुल गया।

गोकशी के खुलासे के लिए लगाई क्राइम ब्रांच

सरयू नदी में सात गायों के सिर मिलने के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि एक समुदाय में शादी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में झंडी, पढ़ुआ और ढखेरवा चौकी इंचार्ज को लगाया गया है। सरयू नदी में मिले गोवंशीय पशुओं के सिर एक सप्ताह पुराने लग रहे हैं। आशंका है कि सिंगाही थानाक्षेत्र के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed