फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Goddess Durga and Lord Chitragupta The statues were life reputation

मां दुर्गा और भगवान चित्रगुप्त  की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Wed, 05 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 05 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Goddess Durga and Lord Chitragupta The statues were life reputation
श्‍ााोभ्‍ाायात्रा - फोटो : अमर उजाला
शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

शहर के शाहपुरा कोठी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में मां दुर्गा और भगवान चित्रगुप्त की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई वापस श्री चित्रगुप्त मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा की समाप्ति पर मंदिर में वेदमंत्रों के बीच मां दुर्गा और भगवान चित्रगुप्त की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मां दुर्गा और भगवान चित्रगुप्त की मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा शाहपुरा कोठी से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में देवी देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें शामिल लोग मां दुर्गा और भगवान चित्रगुप्त के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन

शोभायात्रा शाहपुरा कोठी से शुरू होकर कलक्ट्रेट, पुलिस लाइंस और जेल के सामने होते हुए बस स्टेशन पहुंची। वहां से बस स्टेशन रोड, हीरालाल धर्मशाला, मेन रोड, हमदर्द चौराहा, इमली चौराहा, सिविल लाइंस होते हुए वापस शाहपुरा कोठी में समाप्त हुई। शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित भगवान चित्रगुप्त और मां दुर्गा की शोभायात्रा का स्वागत किया। सदर चौराहे पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को पेयजल बांटा। स्वागत करने वाले लोगों में सेवक सिंह अजमानी, कृष्ण गोपाल शेखर, विनोद चोपड़ा, युवराज शेखर आदि शामिल रहे। 
शोभायात्रा के समापन पर सौंदर्यीकृत किए गए श्री चित्रगुप्त मंदिर में वेदमंत्रों के बीच भगवान चित्रगुप्त और मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा देर शाम तक चला।

शोभायात्रा और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजीव रतन खरे, डॉ. इरा श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राज कुमार सक्सेना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, सौरभ सिन्हा, प्रशांत सक्सेना, पवन श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विक्की सक्सेना, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed