फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gobind Sugar Mills Start of crushing season

गोविंद शुगर मिल  का पेराई सत्र शुरू

Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया। Updated Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gobind Sugar Mills Start of crushing season
पेराई सत्र - फोटो : अमर उजाला
मंत्रोच्चार के  बीच डोंगे में गन्ना डाला
विज्ञापन

गोविंद शुगर मिल के नए पेराई सत्र का बुधवार को हवन पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। आचार्य शिवशंकर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख के साथ मिल अधिकारियों और किसानों ने मंत्रोच्चारण के साथ डोंगे में गन्ना डाला। 
गोविंद शुगर मिल ऐरा के नए पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में  इकाई प्रमुख आलोक सक्सेना ने केन कैरियर का विधिविधान से पूजन किया। इसके बाद तोल कांटे पर आई गन्ना भरी पहली बैलगाड़ी के बैलों का पूजन कर मिष्ठान खिलाया। गन्ना किसान मदन लाल यादव निवासी शहबाजपुर और पहली ट्रॉली चालक किसान श्याम किशोर निवासी रेहुआ को शाल भेंटकर पुरस्कृत और सम्मानित किया। इसके बाद डोंगे पर पूजन के बाद क्रेन चालक धर्मदेव को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

 इस अवसर पर जनरल मैनेजर नानपारा प्रदीप त्रिपाठी, मिल गन्ना उपाध्यक्ष वीके सिंह, उपाध्यक्ष तकनीकी एपी सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर रमेश तिवारी, सीएफओ धर्मेंद्र राय, महाप्रबंधक पावर प्लांट एसएन मिश्रा, एचआर महेश सिंह, हरेंद्र मलिक, विजय मान, मनोज श्रीवास्तव, राजीव चौधरी, कपिल चौधरी, केएम श्रीवास्तव, अमित सिंह, संजय सिंह, कुंदन सिंह, नरेन्द्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विभाग से सचिव ऐरा टीएन यादव, सचिव लखीमपुर मुनेंद्र यादव, सचिव अरनीखाना रामसिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऐरा मार्कण्डेय मौर्य, खंभारखेड़ा अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। किसानों में पप्पू चौधरी, जंगबहादुर सिंह, कपिल सिंह, आनंद मोहन त्रिवेदी, शुभ्रांशु शुक्ला, अनंत कुमार शुक्ला, कुलदीप कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed