फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   girl stuck on swing carousel in mela lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: मेले में झूले से फिसली लड़की... हवा में लटकी, ऐसे बची जान; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Thu, 05 Dec 2024 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के रकेहटी गांव में बुधवार की शाम झोलहू मेले से 14 साल की लड़की फिसल गई, जिससे वह गिरने से बची। उसने झूले का एंगल पकड़ लिया। करीब 30 सेकेंड तक वह लटकी रही। 

विज्ञापन
girl stuck on swing carousel in mela lakhimpur kheri
झूले पर लटकी लड़की - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के रकेहटी गांव में बुधवार की शाम झोलहू मेले में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मेले में झूले पर बैठी 14 साल की किशोरी के साथ ऐसी घटना हुई, जिससे उसकी जान पर बन आई। अचानक झूला चलने से वह फिसल गई। गनीमत रही कि गिरते समय उसने हाथ से झूले का एंगिल पकड़ लिया, जिससे वह लटक गई। वह मदद के लिए चीखने लगी। करीब 60 फुट की ऊंचाई पर लड़की को लटका देख लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन


मौके पर अफरातफरी मच गई। लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और करीब 30 सेकेंड तक एंगिल पकड़कर लटकी रही। धीरे-धीरे झूले को घुमाया गया। नीचे आने पर उसे उतारा गया। इस हादसे से लड़की बुरी तरह सहम गई। बताया गया है कि झूला संचालक का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान अचानक झूला चल गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद झूले को बंद करा दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बदायूं में पुलिस का कारनामा: हत्यारोपियों को तमंचे में जेल भेजा, चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

झगड़े के दौरान अचानक चला झूला 
झूला संचालक आरिफ ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वह झूले पर लोगों को बैठा रहा था। इसी बीच सेमरा बाजार के तीन युवक आए और उसकी पिटाई करने लगे। इसी दौरान अचानक झूला बढ़ गया और एक किशोरी फिसल गई। उसने एंगिल में पकड़ लिया। आरिफ ने तुरंत झूला रोक दिया। फिर धीरे-धीरे झूले को घुमाया गया। इस दौरान लड़की एंगिल पकड़े रही, नीचे आने पर वह उतरी। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश चंद ने बताया कि मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed