{"_id":"6536b5822cf3cc882a0f970a","slug":"ghatauli-seal-on-dharmakanta-of-rice-mill-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-8165-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राइस मिल के धर्मकांटे पर घटतौली, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राइस मिल के धर्मकांटे पर घटतौली, सील
विज्ञापन
अलीगंज में तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान नेता
अलीगंज। राइस मिल के धर्मकांटे पर धान तुलवाने गए किसान ने घटतौली पकड़ ली। जानकारी होने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी ने राइस मिल के सामने धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस पर धर्म कांटा सील कर दिया गया। तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसान नेताओं को शांत कराया।
क्षेत्र के हमीदाबाद निवासी किसान रोमन खां ने अधिकारियों को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसने राइस मिल के धर्मकांटे पर धान तुलवाया था, जो मय ट्रॉली 72 क्विंटल 45 किलो हुआ। गड़बड़ी का अंदेशा होने पर उसने दूसरे धर्मकांटे पर जब धन तुलवाया तो वह 74 क्विंटल 45 किलो हुआ।
मामला भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी तक पहुंचा। सोमवार को जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू की अगुवाई में किसानों ने राइस मिल धर्मकांटे के सामने धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता को किसानों ने ज्ञापन देकर राइस मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, राइस मिल और धर्म कांटे का लाइसेंस निरस्त कराने, एमएसपी पर भुगतान कराने, राइस मिलों पर हो रही किसानों के साथ घटतौली धोखाधड़ी बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
तहसीलदार ने किसान नेताओं को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। मौके पर पहुंचे बांट माप अधिकारी ने धर्म कांटा सील कर दिया।
राइस मिलों पर हो रहा किसानों का शोषण
किसान नेता दिलबाग सिंह संधू और अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि राइस मिलों पर किसानों का शोषण हो रहा है। 70 किलो पर 10 किलो पल्लेदारी, 2 किलो कर्दा काटा जा रहा है। अलीगंज के राइस मिल धर्म कांटे पर प्रति 30 क्विंटल पर 2 क्विंटल घटतौली का मामला प्रकाश में आया है।