फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ghaghara River overflows; floodwaters reach the village.

Lakhimpur Kheri News: उफनाई घाघरा नदी, गांव तक आई बाढ़

Mon, 17 Aug 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ghaghara River overflows; floodwaters reach the village.
गुरजहानपुरवा गांव में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
धौरहरा। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते घाघरा नदी उफान पर है। नदी का पानी ईसानगर विकास खंड के गांव ओझापुरवा, चकदहा, कैरातीपुरवा और बेलागढ़ी के कई मजरों में आ गया है। घरों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गई है।
विज्ञापन

ओझापुरवा के पचासा, पौलहापुरवा, कल्लूपुरवा, रामनाथपुरवा, ठूठवा, गुरजहानपुरवा, अगवानीपुरवा और चमारनपुरवा में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

इसी तरह चकदहा, बहेलियनपुरवा और कैरातीपुरवा, टिनहा, मजरी, भंडारीपुरवा, नईबस्ती, महादेवपुरवा, शीतलपुरवा, पवनपुरवा और लोधपुरवा समेत कई मजरों में पानी भर गया है। रास्तों पर पानी आने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में फसलें डूबने से किसानों को चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं। बाढ़ प्रभावित दिग्विजय यादव, राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालिमनगर घाट पर घाघरा नदी ने फिर शुरू किया कटान

धौरहरा। क्षेत्र के जालिमनगर घाट पर एक बार फिर घाघरा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। बीते दो माह पहले कच्चे घाट नदी में समा गए थे, और प्राचीन शिव मंदिर भी नदी की जद में आ गया था। इसके बाद प्रशासन ने कटान रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू किया था, पर कुछ दिन बाद बचाव कार्य बंद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक नदी ने फिर से भू-कटान शुरू कर दिया है। एसडीएम राशी कृष्णा ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। बाढ़ खंड विभाग जल्द ही काम शुरू करेगा। संवाद


वर्जन-
ईसानगर क्षेत्र के लो लैंड एरिया के कई गांवों में घाघरा नदी का पानी भर गया है। हमारी टीम स्थित पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द राहत सामग्री भी दी जाएगी। -
आदित्य विशाल तहसीलदार धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed