फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ghaghara nadi

चार सौ बीघा फसल नदी में समाई

Mon, 07 Oct 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ghaghara nadi
धौरहरा। घाघरा नदी ने रामनगर बगहा में भूकटान तेज कर दिया है। किसानों की लहराती फसलों सहित उनकी जमीनें नदी में समाती चली जा रही हैं। बाढ़ खंड विभाग तमाशबीन बनकर रह गया है। एसडीएम की फटकार के बाद बाढ़ खंड ने बचाव कार्य तेज कर दिया।
विज्ञापन

विकासखंड रमिया बेहड़ के रामनगर बगहा में घाघरा नदी इन दिनों तबाही मचा रही है। नदी रामनगर बगहा निवासी मुनेजर लाल, इशाद अली, विश्राम, सोनेलाल, हिरई, कुसुमा देवी समेत दर्जनों किसानों की सौ एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि फसलों सहित निगल चुकी है। 10 दिनों में गुलरिया तालुका अमेठी निवासी अनिल निगम, सुनील निगम, जगदीश जायसवाल, सुंदरलाल, विशंभर, विश्वनाथ, सालिकराम, कमलेश, आदेश निगम की करीब चार सौ बीघा जमीन लहलहाती फसलों सहित घाघरा नदी लील चुकी है। नदी तेजी से कटान कर आगे बढ़ रही है। यदि यही स्थिति रही तो भू कटान कर रही नदी बस्तियों को उजाड़ देगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बाढ़ खंड अधिकारी को लगाई फटकार
धौरहरा। भू कटान की सूचना पर शनिवार को एसडीएम एस सुधाकरन रामनगर बगहा गांव पहुंचे। भू कटान देख बाढ़ खंड अधिकारी को फटकार लगाई। उनकी फटकार का असर भी दिखा। बाढ़ खंड एक्सईएन दिनेश कुमार ने तुरंत जेई बाढ़ खंड और ठेकेदारों को बुलाया। बचाव कार्य भी शुरू कराया। इससे पहले बाढ़ खंड का बचाव कार्य गुलरिया तालुका अमेठी के गांव घोसियाना में चल रहा था। एसडीएम ने बताया कि कहीं भी भू कटान के बचाव कार्य में लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई तय है। सभी कटान पीड़ितों को सरकारी सहायता जल्द ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरियां डालकर बंबू कैरेट बना कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक कटान रुका भी है। फिर भी दैवीय आपदा के सामने ज्यादा उपाय नहीं चल पा रहा।
दिनेश कुमार एक्सईएन बाढ़ खंड शारदा नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed