फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   General budget should be financially strong

आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला हो बजट

Tue, 01 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
General budget should be financially strong
देश दीपक अग्रवाल - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। देश का आम बजट मंगलवार को संसद में पेश होगा। इसको लेकर हर वर्ग उत्सुक है। लोगों को उम्मीद है कि कोरोना महामारी से बेहाल अर्थव्यवस्था को गति और हर वर्ग को राहत देने के लिए विशेष पैकेज का ऐलान कर सकती है, क्योंकि कोरोना ने कारोबार से लेकर हर वर्ग को प्रभावित किया है। बेपटरी कारोबार, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को लेकर हर वर्ग को वित्तमंत्री से उम्मीद है कि बजट में कुछ ऐसा जरूर होगा, जिससे आम से लेकर खास को राहत मिलेगी। नौकरी पेशा से लेकर कारोबारी टैक्स स्लैब में राहत मिलने की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी पेशा, युवा, व्यापारी, महिलाएं आदि सभी इससे राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सरकारी नौकरी करने वालों से लेकर व्यापारियों को टैक्स में छूट मिलने के आसार हैं तो गृहणियों को महंगाई में कमी आने की। वहीं युवा बेरोजगारी दूर होने के साथ रोजगार के साधन बढ़ने का ख्वाब देख रहे हैं। ऐसे में सरकार को बजट पेश करते समय सभी को उम्मीदों का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

रसोईं का रहे ध्यान
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने घर की अर्थव्यवस्था बेपटरी कर दी है। रसोई का बजट महंगा होने से थाली की रंगत गायब हो गई है। महंगाई कम करने वाला बजट हो, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ न बढ़े। - कहकशां खान, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर का स्लैब बढ़ाकर पांच लाख हो
इनकम टैक्स का स्लैब अभी ढाई लाख रुपये है। इसे बढ़ाकर पांच लाख किया जाए। सरकारी कर्मचारियों के कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू की जाए। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए फीस और शिक्षा ऋण में छूट मिले। - अखिलेश शर्मा चीफ फार्मासिस्ट जिला अस्पताल
नौकरी एवं स्वरोजगार की व्यवस्था हो
कोरोना काल में तमाम कारोबार ठप होने से लोगों की रोजी रोटी छिन गई। कारोबार को गति देने के लिए बजट में राहत पैकेज का ऐलान किया जाए, जिससे कारोबार को गति मिले और युवाओं को रोजगार। - अभिषेक शुक्ला, महराजनगर
उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति बढ़े
सरकार इनकम टैक्स छूट का स्लैब बढ़ाए। उच्च शिक्षा के लिए बजट में बढ़ोत्तरी करे। सब्सिडी के साथ छात्रवृत्ति की धनराशि में बढ़ोत्तरी करे। इसके साथ शिक्षा ऋण पर ब्याजदर कम करे, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। -डॉ. जेएन सिंह, प्रोफेसर अंग्रेजी वाईडी कॉलेज
बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर हो फोकस
बेटियों को पढ़ाने से लेकर उनके स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष बजट का इंतजाम किया जाए। गांवों में आज भी बेटियों और महिलाएं कुपोषण का शिकार है। इन्हें कुपोषण से बचाने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। महंगाई कम करने वाला बजट हो। - रेनू श्रीवास्तव, गृहणी काशीनगर
जीएसटी कम कर 18 प्रतिशत की जाए
दो पहिया वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी को कम कर 18 किया जाय, जिससे इसे रफ्तार मिलेगी। रोजगार देने के मामले में भी ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए बजट में इसको प्राथमिकता देनी चाहिए। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी मुक्त रखा जाए। देशदीपक अग्रवाल, मूसाराम ऑटोमोबाइल
टैक्स स्लैब बढ़ाया जाए
व्यापारियों को आयकर में छूट मिलनी चाहिए। कोरोना महामारी में प्रभावित कारोबारियों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाए। व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य नीति लाई जाए। टैक्स स्लैब बढ़ाया जाए, जिससे व्यापारियों को राहत मिले। - संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल

पांच लाख तक हो आयकर में छूट, पुरानी पेंशन हो बहाल
कर्मचारियों को पांच लाख रुपए तक आय-कर में छूट प्रदान की जाए। कर्मचारियों शिक्षकों अधिकारियों /कार्मिकों को प्राकृतिक मृत्यु अथवा दुर्घटना दोनों ही परिस्थितियों में क्षतिपूर्ति कम से कम ख5000000 दी जाए। मुख्य सचिव ने शेयर आधारित नई पेंशन योजना को बहुत अच्छी स्कीम बताया है जबकि समस्त कार्मिक पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। माननीय सांसद माननीय गण विधायक पुरानी पेंशन ले रहे हैं। - राजेंद्र पुष्कर, जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

डॉ. जेएन सिंह

डॉ. जेएन सिंह- फोटो : LAKHIMPUR

रेनू श्रीवास्तव

रेनू श्रीवास्तव- फोटो : LAKHIMPUR

कहकशां खान

कहकशां खान- फोटो : LAKHIMPUR

अखिलेश शर्मा

अखिलेश शर्मा- फोटो : LAKHIMPUR

अभिषेक शुक्ला

अभिषेक शुक्ला- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed