फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gears to make the copy without board exam

नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए कमर कसी

Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gears to make the copy without board exam
बैठक - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में व्यवस्थाओं को परखा
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम आकाशदीप ने की। उन्होंने डीआईओएस से तैयारियों के बाबत जानकारी ली और परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस, शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेंगी। 

डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने बैठक में जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए नौ जोनल और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ 153 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें पांच संवेदनशील और दो अतिसंवेदशील हैं, जहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। डीएम ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने संपूर्ण जोन तथा सेक्टर में स्थित समस्त परीक्षा केंद्रों का रोजाना निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके प्रभारी अशोक कुमार मिश्र होंगे। कंट्रोल रूम का नंबर 05872 -277103 है। उन्होंने डीआईओएस से परीक्षा केंद्र पर  विद्यार्थियों के बैठने, पीने के पानी की समुुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम उमेश नारायण पाडें, एएसपी दीपेन्द्र चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल, एसडीएम मंशाराम, आलोक वर्मा, शादाब असलम, धनश्याम त्रिपाठी, राम प्रकाश, इंद्राकांत द्विवेदी, संजय सिंह, बीएसए संजय शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, डीएसओ अभिनव सिंह, एडीआईओ दिव्या निगम सहित सभी केंद्र व्यस्थापक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed