{"_id":"64c1729dd6f7ae6265093894","slug":"gave-triple-talaq-after-abortion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-2442-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गर्भपात कराने के बाद दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गर्भपात कराने के बाद दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अतिरिक्त दहेज की मांग और बेटी के जन्म से नाराज पति ने पहले तो दवा खिलाकर पत्नी का गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और तीन तलाक दे दिया। थाने पर सुनवाई न हुई तो पीड़िता ने महिला थाने में गुहार लगाई। पुलिस ने तीन तलाक और गर्भपात कराने की धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू की।
मझगईं थाने के एक गांव में रहने वाली महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी शादी 2021 में मैगलगंज के औरंगाबाद निवासी नदीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास-ससुर, जेठ व ननदोई दहेज कम मिलने का ताना मारने लगे। अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की।
परेशान होकर उसने यह बात मायके वालों को बताई तो पिता ने पति नदीम को बाइक रिपेयरिंग व स्पेयर पार्ट्स की दुकान खुलवा दी। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि कुछ माह बाद वह जब दोबारा गर्भ से हुई तो पति ने कहा कि फिर से बेटी को जन्म देगी और धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर पीड़िता को मारापीटा और दुकान का सामान भरकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि पति ने 25 जून को उसे तीन तलाक दे दिया। इसकी शिकायत संबंधित थाने में दी। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति नदीम, सास-ससुर, जेठ व ननदोई पर तीन तलाक व गर्भपात कराने की धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला थानाध्यक्ष शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।