फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gas capsule collides with tractor-trolley, one dead, 13 injured

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया गैस कैप्सूल, एक की मौत, 13 लोग घायल

Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gas capsule collides with tractor-trolley, one dead, 13 injured
भीखमपुर में गैस कैप्सूल की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर। संवाद
भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर नहर पुल के पास तेज रफ्तार में जा रहे इंडेन गैस कैप्सूल की श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे कैप्सूल पलट गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते हुए गहरे खंदक में जा गिरी। हादसे में ट्रॉली पर सवार एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कैप्सूल पलटने के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। पास में स्थित भीखमपुर पुलिस पिकेट के सिपाही मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को निकलवाकर इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से भेजा गया। बाद में पहुंचे मितौली और हैदराबाद पुलिस बल ने मौजूद भीड़ को कैप्सूल के पास से हटाया।
विज्ञापन


फरधान थाना क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली अमीरनगर क्षेत्र में टेढ़ेनाथ धाम जा रही थी। रास्ते में भीखमपुर नहर पुल के पास मोहम्मदी की ओर से आ रहा गैस कैप्सूल, ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारते हुए पलट गया। टक्कर से ट्रैक्टर का कुंडा टूट गया और ट्रैक्टर-ट्राली आठ फुट गहरे खंदक में जा गिरी। इससे ट्रैक्टर पर बैठे पचपेड़वा के निवासी कैलाश मिश्रा महात्मा (60) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सौरभ बाजपेई 28 निवासी लखीमपुर, रामहेत 35, रोहिनी देवी 22, सुभाषिनी देवी 50, अंजलि देवी 17, गायत्री देवी 35, रिंकी देवी 32, डुग्गू 5 वर्ष, सार्थक 5 वर्ष, शिवांगी देवी 18, मोना देवी 20, दिव्यांशी देवी 22 व अनिकेत 22 घायल हो गए। मौके पर एंबुलेंस के नहीं पहुंच पाने के कारण सभी को प्राइवेट वाहन से मितौली भेजा गया, जबकि गंभीर घायल सौरभ बाजपेई को 112 से जिला अस्पताल भेजा गया।
बाद में अनिकेत को भी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पचपेड़वा से मौके पर पहुंचे मृतक कैलाश के भतीजे विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि उनके पिताजी चार भाई हैं। चाचा के परिवार में हम लोग ही वारिस हैं। गैस कैप्सूल पलटने के बाद मितौली, हैदराबाद और नीमगांव के थानाध्यक्ष मौके पर पुलिसबल के साथ पहुंच गए। गैस रिसाव न हो इसलिए मौजूद भीड़ को 500 मीटर दूर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नैपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। देरशाम क्रेन मंगाकर पलटे कैप्सूल को हटाने का काम शुरू किया गया।

भीखमपुर में गैस कैप्सूल की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर। संवाद

भीखमपुर में गैस कैप्सूल की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर। संवाद

भीखमपुर में गैस कैप्सूल की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर। संवाद

भीखमपुर में गैस कैप्सूल की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर। संवाद

भीखमपुर में गैस कैप्सूल की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर। संवाद

भीखमपुर में गैस कैप्सूल की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed