फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ganpati Bappa Morya 'cheers echoed by the city

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज रहा शहर

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya 'cheers echoed by the city
ganesh - फोटो : amar ujala
- हर तरफ गणेश पूजा की धूम, धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी
विज्ञापन

शहर भर में इन दिनों गणेश पूजा की धूम है। विभिन्न मंदिरों के अलावा कई जगह सजे पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इन पंडालों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। गणेश पूजा के लिए मंदिरों और पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। गणेश पूजा के लिए शहर का पूरा माहौल गणेश भक्ति से सराबोर दिखाई दे रहा है। 
शहर के संकटा देवी मंदिर में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है। यहां आठ सितंबर को रात्रि जागरण और 10 सितंबर को भंडारा होगा। 11 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकालकर शारदानगर में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। उधर, ऋषि आश्रम में श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। जहां लगातार धार्मिक आयोजन चल रहे है। यह कार्यक्रम 12 सितंबर तक जारी रहेंगे। 
विज्ञापन

इसके अलावा मराठा समाज ने गणपति का दरबार सुभाष पार्क में सजाया है। दिन में कई आरती और भोग के साथ भजन कीर्तन के आयोजन चल रहे हैं। आनंद टाकीज रोड पर स्थित आनंदेश्वर मंदिर में भगवान गणेश का भव्य दरबार सजाया गया है। सुबह और शाम गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष से वातावरण गूंज रहा है। बहुत से लोग अपने घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजानन के जयकारों से गूंजा पूजा पंडाल
बांकेगंज। कस्बे में इन दिनों गणेश पूजा की धूम है। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में बनाए गए भव्य पंडाल के सिंहासन पर विराजमान गजानन की पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है।
श्री नारायण उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित तीसरे गणेश उत्सव के तीसरे दिन पूजन स्थल पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विद्वान पंडितों के माध्यम से प्रात: और सायं प्रवचनों का सिलसिला जारी है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल और गणेशोत्सव समिति के सेवादारों राजेन्द्र अग्रवाल, महावीर जिंदल, हरीकिशन गोयल आदि ने बताया कि पूजन स्थल पर फर्रुखाबाद की सुश्री कोमल शास्त्री के प्रवचन और धूमधाम से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है।


गणपति बप्पा मोरया की नगर में मची धूम
गोला गोकर्णनाथ। नगर में श्री गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। श्रद्धालुओं द्वारा नगर में कई स्थानों पर श्री गणेश की मूर्ति सजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जहां देर रात तक दर्शक भक्ति रस में डूबकर आयोजन में डटे रहते हैं। नगर की श्रीकृष्णा वाटिका में हो रहे अष्टम श्रीगणेश उत्सव में सजी विशालकाय श्रीगणेश की मूर्ति के समक्ष श्रद्धालु मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रोशनी से चकाचौंध भरे पंडाल में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच आरती के बाद मां अंबे म्यूजिकल ग्रुप नैनीताल के कलाकारों ने मनोहारी झांकियों के साथ भक्ति गीतों पर मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। नगर में खुटार रोड, मां मंगला देवी मंदिर, मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में श्रद्धालु श्री गणेश की मूर्ति सजाकर भक्ति गीतों पर मंचन कर दर्शकों को लुभा रहे हैं। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, बलवंत सोनी, दुर्गेश सोनी, दीपक राजपूत, सचिन गुप्ता, कन्हैया राजपूत, जीतू  मराठा, शशिलाल मराठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed