{"_id":"60c39c778ebc3e7a86425023","slug":"gang-rape-of-a-woman-who-went-out-of-the-house-report-filed-lakhimpur-news-bly4494391140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाहर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात को शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार की रात को घर से बाहर शौच के लिए गई थी। रास्ते में दो युवकों ने महिला को दबोच लिया, फिर बारी-बारी दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने दूसरे दिन सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसमें गांव के ही उमेश और मौरध्वज पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।