फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gadhi road will be five meters wide with the construction of drains

Lakhimpur Kheri News: नालियां बनने के साथ पांच मीटर चौड़ी होगी गढ़ी सड़क

Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gadhi road will be five meters wide with the construction of drains
मेला मैदान चौराहा से गढ़ी रोड का हाल। फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से गढ़ी तक खस्ताहाल सड़क की अब तस्वीर बदलने वाली है। दोनों ओर नालियों के साथ पांच मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कराया जाएगा, जिसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। अभी तक इस सड़क की चौड़ाई तीन मीटर है।
विज्ञापन

बारिश का सीजन खत्म होते ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़ा। यह सड़क लंबे समय से खराब है। मेला मैदान चौराहा से गढ़ी गांव तक सड़क का निर्माण होना है। करीब 350 मीटर यह सड़क नगर पालिका और करीब 850 मीटर यह सड़क जिला पंचायत की है। वैसे तो इस सड़क के समय-समय पर गड्ढे भरे जाते हैं, लेकिन सड़क के दोनों ओर नालियां न होने की वजह से स्थिति पहले की तरह हो जाती है। इस सड़क पर एसएसबी कैंपस के अलावा केंद्रीय विद्यालय, विद्युत पावर हाउस, कई अन्य प्राइवेट स्कूल आदि कई प्रतिष्ठान है। इस सड़क पर एक से डेढ़ फिट तक गड्ढे हैं। कभी-कभी ई-रिक्शा पलट जाते हैं। लेकिन अब समस्या दूर होने वाली है। पहले इस सड़क का एस्टीमेट तैयार के लिए जिला पंचायत से कहा गया था, लेकिन बाद में उच्चास्तर इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी है।
विज्ञापन

------------
सड़क निर्माण में 1.50 करोड़ खर्च करने का अनुमान
सड़क निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों को निर्देश जारी कर चुकी है। पांच अगस्त को इसको लेकर बैठक भी हो चुकी है। हालांकि अभी तक स्टीमेट नहीं बना है, लेकिन अनुमानित 1.50 करोड़ बजट से इस सड़क की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

बारिश के बाद सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। पांच मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, इसकी नपाई भी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग इसका स्टीमेट तैयार करेंगा यहा फैसला उच्चाधिकारियों ने लिया है।
जागन सिंह, एएमए जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed