फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Frustrated with being fired from job, electricity contract worker attempted suicide

Lakhimpur Kheri News: नौकरी से निकाले जाने से क्षुब्ध विद्युत संविदाकर्मी ने की आत्महत्या की कोशिश

Sun, 03 Sep 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Frustrated with being fired from job, electricity contract worker attempted suicide
आत्महत्या करने जा रहे संविदा कर्मी की रस्सी छीनते हुए ग्रामीण
बिजुआ। बिजुआ विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी महेंद्र कुमार वर्मा ने नौकरी से निकाल दिए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते पता लगने से ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उसे बचा लिया। पड़रिया तुला पुलिस ने युवक की जान बचाने वाले लोगों की मौजूदगी में महेंद्र को समझा बुझाकर उनके पिता मोहनलाल के सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

महेंद्र कुमार ने एक लंबा चौड़ा सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा है कि कुछ समय पहले मालपुर फीडर पर संगमलाल लाइनमैन की ड्यूटी चल रही थी, जिसमें वह उनके सहायक के रूप में साथ में काम करता था। संगमलाल ने कई उपभोक्ताओं से बिल वसूली के नाम पर लाखों रुपये जमा करवाए और विभाग में नहीं जमा किए। अब उसका ट्रांसफर अंबारा फीडर पर हो गया है।
विज्ञापन

उसके साथ काम करने की वजह से लोग मुझे भी इस गबन में शामिल मानकर शिकायतें करने लगे। बिजली विभाग ने उसे दोषी मानते हुए काम से निकाल दिया है। जबकि, संगम लाल के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी से क्षुब्ध होकर वह आत्महत्या कर रहा है। इसकी जिम्मेदारी एसडीओ पलिया सूर्यकुमार, जेई रविशंकर व लाइनमैन संगमलाल की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि शंकर ने बताया की संगम लाल और महेंद्र ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूली के नाम पर लाखों रुपये ले लिए हैं और उन्हें विभाग में जमा नहीं कराया है। इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। एसडीओ पलिया सूर्यकुमार ने भी यही बात कहरी। बताया कि लाइनमैन संगमलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए मध्यांचल वितरण निगम को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed