फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From today Sahalag, adoption of code of conduct on the happiness of businessmen

Lakhimpur Kheri News: सहालग आज से, कारोबारियों की खुशी पर आचार संहिता का ग्रहण

Mon, 01 May 2023 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
From today Sahalag, adoption of code of conduct on the happiness of businessmen
बर्तन खरीदते लोग
- लोग साथ नहीं ले जा सकते बड़ी रकम, फिर भी कारोबारियों को बेहतर व्यापार की उम्मीद
विज्ञापन

- बरात घरों से लेकर कैटरिंग, कपड़े और जेवरात का बाजार देर रात तक हो रहा गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। बैंड-बाजा और बरात का दौर आज से फिर शुरु हो रहा है। इसको लेकर बरात घरों से लेकर कैटरिंग और कपड़े व जेवरात का बाजार भी गुलजार है। शादी-बरात से जुड़े दुकानदार कारोबार को गति मिलने की उम्मीद से खुश हैं। वहीं निकाय चुनाव को लेकर लगी पाबंदियों ने सहालगी कारोबार पर ग्रहण लगा दिया है। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि बड़ी रकम साथ लेकर चलने पर लगी पाबंदी से लोग दिल खोलकर खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं।
सोमवार को दिन भर बारात घरों को दुरुस्त करने के साथ लोग बाजार पहुंचकर सहालग से जुड़ा सामान- बर्तन, कपड़े सहित शादी समारोह में प्रयोग होने वाली अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि दुकानदारों को जिस तरह का कारोबार होने की उम्मीद थी, उस पर चुनाव ने ग्रहण लगा दिया है। दुकानदारों का कहना है कि शुरू हो रही सहालगों को लेकर उम्मीद थी कि कारोबार काफी अच्छा होगा, लेकिन निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता के प्रभावी होने से बाजार की रौनक फीकी है, क्योंकि महंगाई होने के कारण शादी की खरीदारी के लिए काफी पैसा चाहिए। मगर, चेकिंग में पकड़े जाने पर तमाम तरह की लिखा पढ़ी और जवाब देही से बचने के लिए लोग आवश्यक वस्तुएं ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


बारात घर- 250
होटल- 55


साड़ी विक्रेता श्यामजी शेखर बताते हैं कि सहालग को लेकर खरीदारी हो रही है, लेकिन जिस तरह का कारोबार होने की उम्मीद थी वैसा कुछ नहीं है। शादी बारात की खरीदारी पर चुनाव का असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 एलकेएच 6
बर्तन विक्रेता राकेश सिंह ने बताया कि चुनाव का माहौल है। आचार संहिता लगने के कारण लोग नकदी लेकर चलने से बच रहे हैं। इसी वजह से लोग दिलखोलकर खरीदारी नहीं कर रहे हैं। कारोबार तो हो रहा है, लेकिन धीमी गति से।


फूल विक्रेता अंकुल का कहना है कि फूल का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है, क्योंकि सहालग के साथ चुनाव भी है। सहालग में सजावट के लिए फूल बिकेंगे और चुनावी रिजल्ट आने पर भी फूलों की बिक्री जमकर होगी। जो कारोबार के लिहाज से बेहतर है।



बारात घर संचालक योगेश जोशी बताते हैं कि दो मई से लेकर 26 जून तक सहालग है। इसमें दो और चार मई एवं 11 और 26 जून की सहालग बहुत बड़ी है। इस दिन लगभग सभी बारात घर बुक हैं। इन दो माहों में गिनती की सहालग हैं। इस दौरान काम धंधा ठीक ठाक होने की संभावना है।

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

बर्तन खरीदते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed