फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Yogi delivered a message to West Bengal from the soil of Lakhimpur

UP News: सीएम योगी ने लखीमपुर की धरती से रविंद्रनगर के बहाने पश्चिम बंगाल को दिया संदेश, जानिए मायने

Sat, 11 Apr 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो आशीष त्रिपाठी, संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
आशीष त्रिपाठी, संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Apr 2026 11:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी की धरती से पश्चिम बंगाल को संदेश दिया। लखीमपुर खीरी के गांव मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्रनगर रखे जाने का एलान किया। 

विज्ञापन
CM Yogi delivered a message to West Bengal from the soil of Lakhimpur
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी की धरती पर थे लेकिन निशाने पर पश्चिम बंगाल का चुनाव रहा। मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस के साथ ही पश्चिम बंगाल में सत्तासीन दल तृणमूल कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नागरिकता संशोधन कानून में देरी के लिए विपक्षियों को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


लखीमपुर के मियांपुर में बांग्लादेश से विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास के लिए भौमिक अधिकार और शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का जिक्र किया। राष्ट्रगान के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर के साथ ही राष्ट्रगीत के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का भी कई बार उल्लेख किया। उन्होंने मियांपुर का नाम रविंद्रनगर किए जाने का एलान किया। 
विज्ञापन


टीएमसी और कांग्रेस पर साधा निशाना 
उन्होंने विभाजन की त्रासदी के बाद विस्थापित बांग्लादेशियों को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए कहा। उनसे हिंदू सनातन धर्म के साथ ही बंगाल की धुन और रवींद्र संगीत से जुड़े रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150वें वर्ष पूरे होने और भौमिक अधिकार प्रमाण पत्र मिलने को आपस में जोड़ा। उन्होंने बांग्लादेशियों को अपनाने को हिंदुत्व की सहिष्णुता के नमूने के तौर पर प्रस्तुत किया। नागरिकता संशोधन कानून के निर्माण में देरी के लिए सपा और कांग्रेस के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भी जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कानून के विरोध में हुए आंदोलनों के पीछे कांग्रेस-सपा और टीएमसी के लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने भाषण में कई बार टीएमसी का जिक्र किया। पश्चिम बंगाल में इसी महीने चुनाव होने वाले है। ऐसे में भाजपा टीएमसी पर हमले में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी वजह से लखीमपुर की धरती से प. बंगाल तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।


चुनाव से पहले बांग्लादेशी परिवारों को साधा
मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश के चार जिलों में ही 65 हजार से अधिक बांग्लादेशी हिंदू परिवार हैं। ऐसे में बांग्लादेशी परिवार 2027 के विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने कई बार अहसास कराने का प्रयास किया कि केवल भाजपा सरकार में विस्थापित बांग्लादेशियों को न्याय मिला है। कांग्रेस और सपा पर केवल अधूरे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्ला बोलने वाले भारतीय हैं और अब कोई उन्हें बांग्लादेशी नहीं कहेगा। उन्होंने कई बार विभाजन के सबक भी याद दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed