फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Free ration will be distributed from 20 to 28 February in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: 20 से 28 फरवरी तक होगा निशुल्क राशन का वितरण, आयुक्त ने दिए निर्देश

Tue, 21 Feb 2023 05:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 05:06 AM IST
सार

फरवरी 2023 के सापेक्ष खाद्यान्न का निशुल्क वितरण 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य और रसद विभाग के आयुक्त ने जिला पूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Free ration will be distributed from 20 to 28 February in Lakhimpur Kheri
राशन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह फरवरी 2023 के सापेक्ष खाद्यान्न का निशुल्क वितरण 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य और रसद विभाग के आयुक्त ने जिला पूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त के निर्देश के अनुसार अंत्योदय और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को फरवरी माह के आवंटन का राशन 20 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा। 

विज्ञापन

14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मिलेगा 

अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्ड पर 14 किलो गेहूं और 21 किलो निशुल्क चावल मिलेगा। इसी तरह पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को दो किलो गेहूं प्रति यूनिट और तीन किलो चावल प्रति यूनिट निशुल्क वितरित किया जाएगा। राशन वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी में इतने हैं लाभार्थी 

लखीमपुर खीरी जिले में कुल 836290 राशनकार्ड धारक और 3108029 लाभार्थी हैं। इनमें से पात्र ग्रहस्थी के 726400 राशनकार्ड और 2811040 लाभार्थी हैं। जबकि अंत्योदय के 109890 राशनकार्ड और 296989 लाभार्थी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed