फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud report filed against Congress leaders in case of check bounce of four lakhs

कांग्रेस नेताओं पर धोखाधड़ी का केस: निघासन कांड में दिए चार लाख के चेक हुए बाउंस, चार हजार बतौर पेनल्टी काटे

Fri, 25 Nov 2022 08:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Nov 2022 08:43 PM IST
सार

निघासन कांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा ने दो लाख का चेक दिया था, जबकि इनके साथ आए कांग्रेस नेता अमित जानी और वीरेंद्र ने एक-एक लाख की चेक दिया था।

विज्ञापन
Fraud report filed against Congress leaders in case of check bounce of four lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर दिए गए चार लाख के तीन चेक बाउंस होने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा समेत अमित जानी और वीरेंद्र आरोपी हैं।

विज्ञापन


निघासन कांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा ने दो लाख का चेक दिया था, जबकि इनके साथ आए कांग्रेस नेता अमित जानी और वीरेंद्र ने एक-एक लाख की चेक दिया था। पीड़ित परिवार ने जब चेक का भुगतान कराने के लिए अपने बैंक खाते में लगाया, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चेक हस्ताक्षर का मिलान न होने से बाउंस हो गई।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता अमित जानी व वीरेंद्र के खाते में पर्याप्त रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गई थीं। इससे बैंक ने पीडित परिवार के खाते से चार हजार रुपये बतौर  पेनल्टी काट लिए थे, जिससे पीड़ित परिवार को खुद को ठगा महसूस कर रहा था। लिहाजा दो सगी बहनों के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा, अमित जानी और वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed