{"_id":"6381230ae516ce5d565b6ba0","slug":"fraud-report-filed-against-congress-leaders-in-case-of-check-bounce-lakhimpur-news-bly505005269","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चेक बाउंस होने के मामले में कांग्रेस नेताओं पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चेक बाउंस होने के मामले में कांग्रेस नेताओं पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
निघासन। थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों की रेप के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर दिए गए चार लाख के तीन चेक बाउंस होने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा समेत अमित जानी और वीरेंद्र को आरोपी बनाया गया है।
निघासन कांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा ने दो लाख का चेक दिया था। इनके साथ आए कांग्रेस नेता अमित जानी और वीरेंद्र ने एक-एक लाख का चेक बतौर सहायता राशि दिया था। पीड़ित परिवार ने भुगतान कराने के लिए जब चेक अपने बैंक खाते में लगाया तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चेक हस्ताक्षर का मिलान न होने के कारण बाउंस हो गया।
कांग्रेेस नेता अमित जानी और वीरेंद्र के खाते में पर्याप्त रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। बैंक ने पीड़ित परिवार के खाते से चार हजार रुपये बतौर पेनाल्टी काट लिए थे। इससे पीड़ित परिवार को खुद को ठगा महसूस कर रहा था। मृतक बहनों के भाई की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वाईके शर्मा, अमित जानी और वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।