{"_id":"5efa2ad28ebc3ea179110fab","slug":"fraud-in-the-name-of-prime-minister-s-residence-report-on-two-including-pradhan-lakhimpur-news-bly4110095153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी, प्रधान समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी, प्रधान समेत दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के गांव भीरा घासी में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव भीरा घासी निवासी सोबरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान याकूब ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए उससे पांच हजार रुपये मांगे थे और आवास दिलाने का वादा किया था। उसने विश्वास कर प्रधान को पांच हजार रुपये दिए थे, लेकिन गांव के अन्य लोगों के आवास आ गए। उसका आवास नहीं आया तो उसने प्रधान से रुपये मांगे। इस पर प्रधान ने रुपये देने से इंकार कर दिया। कई बार रुपये मांगने से प्रधान रंजिश मानने लगे। इसी रंजिश के कारण 15 जून को ग्राम प्रधान ने अपने साथी शफीक के साथ मिलकर मारापीटा। जाति सूचक शब्द कहे। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान और शफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।संवाद