फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud in HSRP, wrong and fake number plates being installed

Lakhimpur Kheri News: एचएसआरपी में फर्जीवाड़ा, गलत और फर्जी तरीके से लग रहीं नंबर प्लेट

Tue, 13 Aug 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud in HSRP, wrong and fake number plates being installed

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई जनपदों में हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा सामने आया है। वाहनों में गलत और फर्जी तरीके से एचएसआरपी नंबर प्लेटें लगाई जा रही हैं। परिवहन आयुक्त ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए सभी जनपदों को पत्र जारी कर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
सभी वाहनों में एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट) को अनिवार्य कर दिया गया है। जो नए वाहन हैं, उनमें यह नंबर प्लेट लगकर आ रही है। वर्ष 2019 के पहले के वाहनों में भी एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश बहुत पहले हो चुके हैं। एचएसआरपी न लगाने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना है।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में एचएसआरपी लगाई जा चुकी है। अभी 50 हजार से अधिक वाहनों में यह प्लेट नहीं लगी है। वर्ष 2019 के वाहन स्वामियों को एचएसआरपी प्लेट लगवाने के लिए http://www.siam.in पर पंजीकरण कराकर बुक कर सकते हैं, लेकिन ठगों ने ऑनलाइन जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठग एचएसआरपी की तरह ही दिखने वाली फर्जी नंबर प्लेट ऑनलाइन बेच रहे हैं। इन नंबर प्लेट पर बारकोड का स्टिकर और यूनिक लेजर कोड नहीं होता है। कई जनपदों में ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
-----------------
क्या है एचएसआरपी प्लेट
एचएसआरपी एक विशेष प्रकार की वाहन पंजीकरण प्लेट है, जो पारंपरिक प्लेटों की तुलना में वाहनों को चोरी और दुरुपयोग से बचाना है। इसकी खासियत स्थायी पहचान संख्या है, जिसे लेजर के जरिए प्लेट पर अंकित किया जाता है। हर प्लेट को अशोक चक्र की नीली क्रोमियम आधारित होलोग्राम और पंजीकरण संख्याओं पर गर्म मुद्रांकित फिल्म ओवरले होता है।

-----------
वर्जन
जनपद में अब तक एचएसआरपी नंबर प्लेट में में फर्जीवाड़ा से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है। सावधान रहने की जरूरत है। सरकार द्वारा अधिकृत siam पर ही ऑनलाइन बुकिंग करें।
अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed