फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud case against firm director and bank employee

Lakhimpur Kheri News: फर्म संचालिका और बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 28 May 2023 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against firm director and bank employee
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के बाजूडीह निवासी सलिल वर्मा ने अपने पिता की साझेदारी फर्म मेसर्स कुबेर ईंट उद्योग का एकल संचालन करने वाली संजीता वर्मा और इंडियन बैंक के अज्ञात कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बताया कि साझेदारी फर्म में शंभूदयाल वर्मा और संजीता वर्मा ने इंडियन बैंक शाखा खीरी टाउन से एक सीसी लिमिट खाता संचालित किया था। इस खाते में सलिल के पिता भारत प्रसाद ने अपने तीन भाइयों शत्रोहन लाल, शंभूदयाल व रामसागर वर्मा के संयुक्त स्वामित्व वाले मकान को गारंटी के तौर पर लगाया था। इसमें भागीदार शंभु दयाल, शत्रोहन लाल व संजीता वर्मा के बीच विवाद हुआ तो शंभुदयाल व शत्रोहन ने 10 साल पहले फर्म से रिटायरमेंट ले लिया।
विज्ञापन

इससे फर्म संजीता के एकल स्वामित्व में चली गई। शंभूदयाल और शत्रोहन ने सीसी लिमिट खाता बंद करने, एकल फर्म के खाते का नवीनीकरण न करने व बंधक मकान को बंधन मुक्त करने का प्रार्थना पत्र बैंक में दे दिया। बैंक ने पुराना खाता बंद कर नया शुरु करने के लिया कहा, लेकिन आरोप है कि फर्म मालकिन संजीता, बैंककर्मियोंं की मिलीभगत से साझेदारी खाते का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंककर्मी, इस खाते का रिन्यूअल कर दे रहे हैं। फर्म पर प्रतिवर्ष करोड़ों का लेनदेन हो रहा है। मकान को बंधन मुक्त भी नहीं किया जा रहा। सलिल ने बताया कि उसके पिता भारत प्रसाद की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है, लेकिन उनके स्वामित्व वाला मकान आज भी बैंक का बंधित है। ऋण अदायगी न करने को लेकर पुलिस ने फर्म संचालिका और अज्ञात बैंक कर्मियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed