{"_id":"6a0a1b2125a24f4054051527","slug":"four-vehicles-caught-running-without-documents-two-seized-two-challaned-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175388-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना कागजात दौड़ रहे चार वाहन पकड़े, दो सीज, दो चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना कागजात दौड़ रहे चार वाहन पकड़े, दो सीज, दो चालान
Mon, 18 May 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
पलिया में पकड़ी गई ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर बिना वैध दस्तावेज और क्षमता से अधिक माल लादकर चल रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें दो वाहन सीज किए गए, जबकि दो का चालान काटा गया।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने टीम के साथ कमल चौराहे पर अभियान चलाया। इसके बाद कई वाहन चालक रास्ते से ही अपने वाहन मोड़कर निकल गए। अभियान के दौरान दो पिकअप और ईंटों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं। जांच में दस्तावेज अधूरे मिलने पर एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर पलिया कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालान किया गया।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी दी कि तय क्षमता से अधिक माल ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।